फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   MLA and Mayor did not do development work, the condition of the city worsened: Batra

विधायक व मेयर ने नहीं किए विकास कार्य, बदतर हो गए शहर के हालात : बत्रा

Thu, 13 Apr 2023 01:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 Apr 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
MLA and Mayor did not do development work, the condition of the city worsened: Batra
सोनीपत। भाजपा के वरिष्ठ नेता व प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के लोकसभा संयोजक एवं सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के पूर्व चेयरमैन ललित बत्रा ने कहा कि विधायक सुरेंद्र पंवार व मेयर निखिल मदान के विकास कार्य नहीं कराने के चलते शहर में हालात बदतर हो गए हैं। उन्होंने कहा कि विधायक की अब तक के कार्यकाल में एक भी उपलब्धि नहीं है जिसे वह सार्वजनिक मंच से बता सकें। शहर में न सड़क बनवाई जा रही हैं और न ही पेयजल व सीवरेज की समस्याओं का समाधान करवाया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मेयर भाजपा पार्षदों के साथ भेदभाव कर रहे हैं और कुछ अधिकारियों के साथ मिलकर केवल कांग्रेस पार्षदों के वार्डों में काम करा रहे हैं।
विज्ञापन

वह बुधवार को सेक्टर-14 स्थित कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विधायक ने सरकार से मिलने वाले 5 करोड़ रुपये शहर में किस काम पर लगाए हैं, उन्हें इस बारे में बताना चाहिए। वह सिर्फ फोटो खिंचवाने में लगे हैं, जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं हो रहा। सीवर, सडक़, पेयजल जैसी समस्याओं को लेकर लोग भटक रहे हैं, लेकिन विधायक के पास जाने पर सिर्फ आश्वासन मिलते हैं। कई जगह ऐसी हैं जहां पर आज तक पेयजल की लाइन तक नहीं बिछाई गई। साथ ही उन्होंने कहा कि नगर निगम मेयर निखिल मदान भाजपा पार्षदों के साथ भेदभाव कर रहे हैं। मेयर ने अपने लिए अलग से बजट मांगा था। वह बजट कहां लगाया गया। साथ ही उन्होंने कांग्रेस के हाथ से हाथ मिलाओ अभियान पर तंज कसा कि कांग्रेस ने बड़े नेताओं के प्रदेश में कभी हाथ नहीं मिले तो यह जनता से क्या हाथ मिलाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कई गुटों में बंटी है। उनके साथ पार्षद सुरेंद्र मदान व राकेश मलिक भी मौजूद थे।
विज्ञापन


भाजपा नहीं कर रही काम, जिसके चलते झलक रहा दर्द
विधायक सुरेंद्र पंवार ने भाजपा नेता ललित बत्रा के आरोपों पर कहा कि भाजपा सरकार को आम लोगों की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। इसलिए ललित बत्रा का दर्द जायज है। भाजपा नेता को राजनीति करने के बजाय जन समस्याएं हल करने में सहयोग देना चाहिए। वह अपनी ही सरकार से दुखी हैं। विधायक ने कहा कि वह तो स्वयं अपने प्रयासों से सोनीपत की सेवा में जुटे हैं और विकास कार्य करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता दिलवाए बजट, सभी काम होंगे पूरे : मेयर
नगर निगम के मेयर निखिल मदान ने ललित बत्रा के आरोपों पर बताया कि भाजपा सरकार है तो उन्हें बजट का इंतजाम करवाना चाहिए। जितना बजट मिलता है उसके अनुसार सभी कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। कहा कि ललित बत्रा ने मेयर का चुनाव लड़ा था, जिसमें जनता उन्हें आइना दिखा चुकी है। साथ ही सभी वार्डों में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। रिकॉर्ड इस बारे में स्वयं ही बता देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed