फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   miss behaive in police station, woman

थाने में घुसकर महिला ने मुंशी और अन्य कर्मियों से की अभद्रता, महिला हवलदार पर पेन से किया हमला

Thu, 17 Dec 2020 12:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
miss behaive in police station, woman
सोनीपत। मोहाना थाने में घुसकर एक महिला ने मुंशी और अन्य पुलिस कर्मियों से अभद्रता कर दी। आरोप है कि उसने एक महिला हेड कांस्टेबल के हाथ पर पेन से वार कर दिया। साथ ही झूठे मामले में फंसाने की धमकी भी दी। महिला अपनी बहन की गुमशुदगी के मामले में पूछताछ करने आई थी। जिस पर मुंशी ने उसे जांच अधिकारी से मिलने को कहा था। आरोप है कि इसी पर महिला ने अभद्रता शुरू कर दी।
विज्ञापन

मोहाना थाना के मुंशी दिनेश ने अपनी शिकायत में बताया है कि वह मंगलवार को थाने में अपने कमरे में काम कर रहे थे। इसी बीच थाना क्षेत्र के गांव से बबीता नाम की महिला पहुंची और अपनी बहन की गुमशुदगी के मामले में पुलिस की कार्रवाई के बारे में पूछताछ करने लगी। उस समय वह कागजी कार्रवाई में लगे थे। उसने महिला से कहा कि मामले की जांच एचसी बलगानंद कर रहे हैं। आप उनसे मिलकर पता कर सकते हैं। दिनेश का आरोप है कि इस पर महिला अचानक तैश में आ गई। वह जोर-जोर से अपशब्द कहने लगी। जब उसने रोकने की कोशिश की तो वह गाली-गलौज करने लगी। शोर सुनकर एचसी बलगांनद व महिला एचसी सीता भी उनके कमरे में आ गई। उन्होंने उसे शांत रहने को कहा तो उसने महिला हवलदार को धक्का मार दिया और पेन उठाकर उनके हाथ में मारा। इस दौरान सिपाही पूनम भी वहां पहुंच गई। महिला ने धमकी दी कि उन पर गलत इल्जाम लगाकर फंसा देगी और जान से मरवा देगी। वह धमकी देकर निकल गई। मुंशी की शिकायत पर मोहाना थाना पुलिस ने सरकारी काम में बाधा पहुंचाने व धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed