फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Miscreants looted thousands of cash and bottles from liquor shop on behalf of weapons In Sonepat

हथियार के बल पर दादागिरी: बदमाशों ने शराब ठेके से हजारों की नकदी और बोतलें लूटी, जान से मारने की धमकी

Mon, 27 Feb 2023 12:01 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 27 Feb 2023 12:01 PM IST
सार

सोनीपत गांव दुभेटा निवासी राजकुमार उर्फ राजू ने बताया कि वह गांव में बने शराब के ठेके पर सेल्समैन है। रविवार रात को करीब 9 बजे वह ठेके पर बैठकर खाना खा रहे थे। उसी दौरान दो हथियारबंद युवक ठेके के अंदर घुस गए।

विज्ञापन
Miscreants looted thousands of cash and bottles from liquor shop on behalf of weapons In Sonepat
सोनीपत पुलिस स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनीपत में गांव दुभेटा में शराब ठेके पर देर रात दो बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। कार सवार बदमाश ठेका कर्मी को पिस्तौल दिखाकर 21180 रुपये ब शराब की बोतल लूटकर भाग गए। कारिंदे ने मामले की शिकायत थाना गन्नौर पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


रविवार देर रात दो बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
गांव दुभेटा निवासी राजकुमार उर्फ राजू ने बताया कि वह गांव में बने शराब के ठेके पर सेल्समैन है। रविवार रात को करीब 9 बजे वह ठेके पर बैठकर खाना खा रहे थे। उसी दौरान दो हथियारबंद युवक ठेके के अंदर घुस गए और उन पर पिस्तौल तानकर साइड में खड़ा कर दिया। बदमाशों ने गल्ले से  21 हजार 180 रुपये और अंग्रेजी शराब की 7 बोतल निकाल ली ओर धमकी देते हुए अपनी कार में सवार होकर मौके से भाग गए। सूचना पर खुबडू झाल चौकी पुलिस मौके पर पहुचीं ओर जांच में जुट गई।
विज्ञापन


जांच अधिकारी के अनुसार 
जांच अधिकारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने आस पास के क्षेत्र में नाकाबंदी की, लेकिन तब तक बदमाश भाग निकले। पुलिस ने राजू की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed