फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Minister of State for Sports Sandeep Singh suspended a coach in Sonipat

कार्रवाई: हाजिरी रजिस्टर में खामियां और खिलाड़ियों की संख्या में मिली गड़बड़ी, मंत्री ने तलवारबाजी प्रशिक्षक को किया निलंबित

Tue, 12 Apr 2022 12:26 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 12 Apr 2022 12:26 AM IST
सार

खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह ने केंद्र के औचक निरीक्षण के दौरान आदेश दिया। रजिस्टर में अप्रैल की हाजिरी सही नहीं मिली और मौके पर खिलाड़ी भी नहीं मिले। 

विज्ञापन
Minister of State for Sports Sandeep Singh suspended a coach in Sonipat
खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह औचक निरीक्षण के दौरान हाजिरी रजिस्टर की जांच करते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह ने सोमवार को सोनीपत में न्यू कोर्ट रोड स्थित हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चल रहे केंद्र का औचक निरीक्षण कर खेल व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान हाजिरी रजिस्टर में खामियां मिलने और खिलाड़ियों की संख्या में गड़बड़ी मिलने पर तलवारबाजी के प्रशिक्षक सतेंद्र को निलंबित करने के आदेश दिए। खेल मंत्री ने सख्त लहजे में कहा कि खिलाड़ियों के भविष्य को लेकर लापरवाही किसी सूरत में सहन नहीं होगी। इसके लिए वह लगातार जांच अभियान व औचक निरीक्षण जारी रखेंगे। 

विज्ञापन


खेल राज्य मंत्री के निजी सहायक एवं मीडिया सलाहकार ने बताया कि हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के खेल प्रशिक्षक सतेंद्र को लेकर शिकायत मिली थी। जिस उन्होेंने सोमवार को विद्यालय में चले रहे केंद्र का औचक निरीक्षण किया। खेल व्यवस्थाओं की पड़ताल की।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने हाजिरी रजिस्टर से लेकर अन्य व्यवस्थाओं की जांच की। हाजिरी रजिस्टर में 1 से 11 अप्रैल तक की हाजिरी सही नहीं मिली। साथ ही अन्य कई प्रकार की खामियां मिलीं। जिसके आधार पर तलवारबाजी के खेल प्रशिक्षक सतेंद्र को निलंबित कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खिलाड़ियों की गलत संख्या दर्शायी
खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह के अनुसार खेल प्रशिक्षक ने अपने केंद्र को जारी रखने व तबादला होने से रोकने के लिए केंद्र में खिलाड़ियों की गलत संख्या दर्शायी। यह बड़ी अनियमितता है। साथ ही उन्हें शिकायत मिली थी कि खे प्रशिक्षक समय पर केंद्र में नहीं आते। लेटलतीफी की शिकायत को उन्होंने बेहद गंभीरता से लिया। जांच के उपरांत उन्होंने अपने निजी सहायक को निर्देश दिए कि तुरंत इनका निलंबन आदेश तैयार करें। उन्होंने तलवारबाजी के खेल प्रशिक्षक को भी मौके पर ही आदेश दिए कि आपको तुरंत प्रभाव से निलंबित किया जाता है।


प्रशिक्षक रखते हैं खिलाड़ियों के स्वर्णिम भविष्य की नींव : खेल राज्य मंत्री
खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि वह खेल-खिलाड़ियों के बेहतर भविष्य के लिए समर्पित हैं। इस दिशा में सुधार के लिए वे संकल्प ले चुके हैं, जिसके तहत वे दिन-रात प्रयासरत रहते हैं। खिलाड़ियों के स्वर्णिम भविष्य की नींव खेल प्रशिक्षक ही रखते हैं, जिनकी किसी भी प्रकार की शिकायत स्वीकार्य नहीं है। यदि भविष्य में भी कोई शिकायत मिलती है तो तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed