फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   minimum temperature increased, Sonipat Railway Station, rain, Delhi-NCA

Sonipat News: फिर बदला मौसम.. दिन में दो बार बरसे बदरा, न्यूनतम तापमान में हुई बढ़ोतरी

Sun, 04 Feb 2024 10:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 04 Feb 2024 10:16 PM IST
विज्ञापन
minimum temperature increased, Sonipat Railway Station, rain, Delhi-NCA
फोटो 28- सोनीपत में आसमान पर छाए बादलों के बीच से लुका छिपी खेलते सूर्य। संवाद
सोनीपत। जिले में मौसम लगातार परिवर्तनशील बना हुआ है। तड़के चार बजे बूंदाबांदी के बाद सात बजे फिर से बूंदाबांदी हुई। उसके बाद से आसमान में बादल छा गए। दोपहर तक सूर्य व बादलों के बीच आंख मिचौली चलती रही। जिसके बाद धूप खिली रही। दोपहर बाद आसमान पर फिर बादल घिर आए। इस बीच न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी और अधिकतम तापमान में कमी आई है। जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिली है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि सोमवार को कोहरा छाने के आसार बने हुए हैं।
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में चार दिन से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। जिसके चलते जिले में बूंदाबांदी हो रही है। शनिवार रात से ही आसमान में बादल छा गए थे। जिसके चलते रविवार को सुबह दो बार बूंदाबांदी हुई। दोपहर तक धूप निकली, लेकिन दोपहर बाद आसमान फिर बादलों से घिर गया। रविवार को न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री दर्ज किया गया। एक दिन पहले यह 5.6 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं अधिकतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि शनिवार को यह 22.4 डिग्री सेल्सियस था। दिन भर आठ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही हवा से वायु गुणवत्ता बेहतर बनी हुई है। रविवार शाम को एक्यूआई 98 दर्ज किया गया। लगातार तीसरे दिन एक्यूआई 100 से कम रहा है।
विज्ञापन


कृषि क्षेत्र के लिए फायदेमंद है मौसम

मौसम का मिजाज रबी सीजन की फसलों के लिए फायदेमंद बना हुआ है। रविवार को हुई बूंदाबांदी से किसानों का सिंचाई का खर्च बचा है। बूंदाबांदी से गेहूं की फसल बेहतर होगी और सरसों की फसल को भी फायदा होगा। सरसों की फसल सूखी ठंड से प्रभावित हो रही थी, अब बारिश के बाद कुछ दिनों में मौसम साफ हो जाएगा। मार्च माह के पहले सप्ताह तक सरसों की फसल लगभग पक कर तैयार हो जाएगी। इस बाद उत्पादन बेहतर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देरी से चल रही ट्रेनें
ट्रेनों का परिचालन लगातार प्रभावित हो रहा है। 11077/78 झेलम एक्सप्रेस, 11841/42 गीता जयंती एक्सप्रेस, 14217/18 ऊंचाहार एक्सप्रेस व 11057/58 दादर एक्सप्रेस रद्द होने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं 04451 दिल्ली-पानीपत मेमू 2:13 घंटे, 12311 नेताजी एक्सप्रेस 3:29 घंटे, 14054 हिमाचल एक्सप्रेस 1:50 घंटे, 12919 मालवा एक्सप्रेस 2:00 घंटे तो 12034 जम्मू मेल 1:29 घंटे तक की देरी से चल रही थी। सवारी गाड़ियां आधे से एक घंटे तक की देरी से चल रही थी।


वर्जन
मौसम लगातार परिवर्तनशील बना हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से रविवार को बूंदाबांदी हुई और दिन भर आसमान बादलों से घिरा रहा। सोमवार को कोहरा छाने के आसार बने हुए हैं। सप्ताह के अंत तक अधिकतम तापमान में अपेक्षाकृत अधिक बढ़ोतरी नही होगी।
डॉ. प्रेमदीप, कृषि विज्ञानी, कृषि विज्ञान केंद्र, जगदीशपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed