{"_id":"6914e4eeb91bd95bc30cee77","slug":"mini-narwal-selected-in-indian-kabaddi-team-sonipat-news-c-197-1-snp1003-145201-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: भारतीय कबड्डी टीम में मिनी नरवाल का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: भारतीय कबड्डी टीम में मिनी नरवाल का चयन
Thu, 13 Nov 2025 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 13 Nov 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
फोटो 40: मिनी नरवाल।
सोनीपत। भारतीय खेल प्राधिकरण, बहालगढ़ के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र में अभ्यास कर रही एथलीट मिनी नरवाल का द्वितीय विश्व कप कबड्डी प्रतियोगिता के लिए भारतीय महिला टीम में चयन हुआ है। प्रतियोगिता बांग्लादेश के ढाका में 17 से 24 नवंबर तक आयोजित की जाएगी।
मिनी नरवाल वर्ष 2020 से भारतीय खेल प्राधिकरण के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र, बहालगढ़ में कोच कमला सोलंकी व नवीन कुमार के नेतृत्व में प्रशिक्षण ले रही हैं। साई सोनीपत के सभी कोच, सहयोगी स्टाफ और अधिकारियों ने मिनी नरवाल को बधाई दी है। अधिकारियों ने कहा कि यह उपलब्धि भारतीय खेल प्राधिकरण, सोनीपत के समर्पण, प्रशिक्षण व्यवस्था और खिलाड़ियों के कठिन परिश्रम की प्रतीक है।