फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   metro in sonepat

कुंडली नहीं, सोनीपत सिटी तक चाहिए मेट्रो

Mon, 26 Oct 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Mon, 26 Oct 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
मेट्रो कुंडली तक नहीं, बल्कि वाया बहालगढ़ सोनीपत सिटी तक आनी चाहिए। गोहाना में रेल कोच फैक्ट्री की स्थापना के साथ-साथ सोनीपत-पानीपत रैपिड ट्रेन भी चलाई जानी चाहिए। यह मांग जिले की एकमात्र भाजपा विधायक और प्रदेश की कैबिनेट मंत्री कविता जैन के पति और प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव जैन ने की है। इस संबंध में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र भी लिख है।
विज्ञापन

बकौल जैन, जिले में विकास के लिए तीनों योजनाएं बेहद महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि कुंडली तक मेट्रो के आने से जिले के लोगों को पूरा लाभ नहीं मिल सकेगा। अगर सोनीपत सिटी के लोगों को मेट्रो पकड़नी होगी तो उन्हें 20 किमी का सफर सड़क मार्ग से तय करके कुंडली पहुंचना पड़ेगा। ऐसे में मेट्रो को सोनीपत सिटी तक लाना चाहिए। पहले चरण में बहालगढ़ और इसके बाद सिटी को मेट्रो के माध्यम से दिल्ली से जोड़ा जाए। मेट्रो के आने से लोगों की दिल्ली से कनेक्टिविटी और ज्यादा बढ़ जाएगी। वहीं, रेल कोच फैक्टरी को सोनीपत जिले में ही बनाया जाए, ताकि युवाओं को रोजगार मिल सके। रेल कोच फैक्टरी एक बड़ा प्रोजेक्ट है, जिसकी स्थापना से रोजगार के नए द्वार खुलेंगे। रैपिड ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए भी जैन ने विशेष रूप से मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि इन सभी मांगों पर सीएम से बात हो चुकी है। उन्होंने इस संबंध में प्रधानमंत्री से बात करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि इस प्रोजेक्ट को तीव्र गति से पूरा किया जाए। ताकि शीघ्रातिशीघ्र रैपिड ट्रेन की सुविधा सोनीपत के साथ-साथ अन्य जिलों के लोगों को भी मिल सके। उन्होंने कहा कि कश्मीरी गेट से वाया सोनीपत-पानीपत रैपिड ट्रेन की सुविधा दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed