फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Message to embrace a simple life conveyed on World Simplicity Day.

Sonipat News: विश्व सादगी दिवस पर सादा जीवन अपनाने का दिया संदेश

Mon, 13 Jul 2026 02:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Message to embrace a simple life conveyed on World Simplicity Day.
गोहाना में विश्व सादगी दिवस कार्यक्रम में सादा जीवन और उच्च विचार का संदेश देते वक्ता। स्रोत :
गोहाना। सेक्टर-7 स्थित महर्षि दयानंद सरस्वती पार्क में रविवार को विश्व सादगी दिवस मनाया गया। समाजसेवी रामकरण आर्य मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि प्राचीन भारतीय परंपरा सादा जीवन और उच्च विचार अपनाने की प्रेरणा देती है। सच्चा आनंद बाहरी दिखावे में नहीं, बल्कि मन की संतुष्टि में है। सादगी से मानसिक तनाव कम होता है। इससे आर्थिक संतुलन बना रहता है। परिवार, समाज और प्रकृति से बेहतर जुड़ाव होता है।
विज्ञापन

योगाचार्य डॉ. सुरेश सैनी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने बताया कि सादगी अपनाने वाला व्यक्ति परिवार और समाज के लिए अधिक समय निकाल पाता है। यह जीवन शैली व्यक्ति को विनम्र, अनुशासित और आत्मनिर्भर बनाती है। आजाद सिंह डांगी ने कार्यक्रम का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर अशोक आर्य, धर्मपाल आर्य, सुरेश पवार, सुरेश धीमान, रणधीर राठी, जगदीश पटवा सहित अनेक गणमान्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed