फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Message of environmental protection by taking out awareness rally

विश्व पर्यावरण दिवस पर निकाली जागरूकता रैली, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Sun, 05 Jun 2022 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Message of environmental protection by taking out awareness rally
ताऊ देवीलाल राजकीय महिला महाविद्यालय में कॉलेज प्रबंधन के साथ बनाए गए पोस्टर दिखाती छात्राएं। स - फोटो : Sonipat
सोनीपत। विश्व पर्यावरण दिवस के परिप्रेक्ष्य में शनिवार को शैक्षणिक संस्थानों, सामाजिक संस्थाओं ने रैली निकाली। साथ ही अन्य अन्य गतिविधियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। महाविद्यालय के विद्यार्थियों व एनसीसी कैडेट्स ने रैली निकालकर लोगों को आने वाली पीढ़ी को बेहतर भविष्य देने के लिए पर्यावरण की रक्षा के प्रति जागरूक किया। इस दौरान कई स्थानों पर पौधरोपण भी किया गया।
विज्ञापन

ताऊ देवीलाल राजकीय महिला महाविद्यालय की एनएसएस इकाई ने पर्यावरण जागरूकता व जल संरक्षण रैली निकाल लोगों को जागरूक किया। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत निकाली गई रैली की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. संगीता सपरा ने की। इस दौरान पोस्टर बनाओ व स्लोगन लेखन प्रतियोगिता भी करवाई गई। जिसमें निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ सीमा ठाकरान, डॉ. ज्योतिराज, डॉ. सुनील पवार व डॉ नितिन अंतिल ने निभाई। प्राचार्य डॉ संगीता सपरा ने हरी झंडी दिखाकर पर्यावरण जागरूकता रैली को रवाना किया। पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की इसराना प्रथम, मोना द्वितीय व एमएससी प्रथम वर्ष की मनीषा तृतीय रही। वहीं स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की प्रियंका प्रथम, एमएससी प्रथम वर्ष की ज्योति द्वितीय व बीए तृतीय वर्ष की रिया तृतीय रहीं।
विज्ञापन

--
‘सांसें हो रही कम, आओ पेड़ लगाएं हम’
फोटो 04- पर्यावरण जागरूकता रैली निकालते प्रताप स्कूल के विद्यार्थी।
खरखौदा। प्रताप स्कूल के एनसीसी कैडेट्स ने 12 हरियाणा बटालियन के कमांडिंग अधिकारी कर्नल अनिल यादव के आदेशानुसार विश्व पर्यावरण दिवस पर जन जागरूकता रैली निकाली। एनसीसी कैडेट्स ने हाथों में पेड़ लगाओ जीवन बचाओ, सांसें हो रही हैं कम आओ पेड़ लगाएं हम जैसे श्लोगन की पट्टियां लेकर लोगों को जागरूक किया। प्राचार्य धर्मप्रकाश आर्य ने सभी कैडेट्स को पर्यावरण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मानव व पर्यावरण एक-दूसरे पर निर्भर होते हैं। इसलिए हमें वृक्षों की कटाई को रोकना होगा और अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने होंगे। इस दौरान डॉ सुबोध दहिया, एनसीसी अधिकारी ऋषि कुमार, सुखबीर सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed