फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Mercury reached 43 degrees, no relief for a week

Sonipat News: पारा पहुंचा 43 डिग्री, एक सप्ताह राहत नहीं

Tue, 10 Jun 2025 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 10 Jun 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Mercury reached 43 degrees, no relief for a week
फोटो 22: सोनीपत के सुभाष चौक के पास दिन में सड़क पर दिख रहे ईक्का-दुक्का लोग। संवाद
सोनीपत। गर्मी ने अपना तेवर दिखाने शुरू कर दिया है। सोमवार सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। सोमवार को अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार तीन दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। गर्मी की वजह से लोग बेहाल हैं।
विज्ञापन


उत्तर-पश्चिमी व पश्चिमी हवा चलने से लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। रविवार की तुलना में सोमवार को तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। रविवार को अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री और न्यूनतम 29.0 डिग्री सेल्सियस था। दिनभर 14 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गर्म हवा चलती रही। इसकी वजह से सड़कों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर दोपहर के समय सन्नाटा पसरा रहा। लोग जरूरी कामों को छोड़कर घरों में ही दुबके रहे।
विज्ञापन

फिलहाल राहत के आसार नहीं

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन दिनों तक गर्मी और लू इसी तरह बरकार रहेंगे। यलो अलर्ट के बीच दिन का तापमान 43 डिग्री से अधिक बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से सावधानियां बरतने और दिन के समय अत्यधिक धूप से बचने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर-पश्चिमी व पश्चिमी हवा चलने से 13 जून तक मौसम गर्म व खुश्क रहने की संभावना है। तापमान में बढ़ोतरी होने का अनुमान है। 14 जून को हवा के रुख में बदलाव होकर पश्चिमी से उत्तर-पूर्वी होने का अनुमान है। वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ने व आंशिक बादल छाने की संभावना है। -डॉ. प्रेमदीप, मौसम विशेषज्ञ, केवीके सोनीपत।

फोटो 22: सोनीपत के सुभाष चौक के पास दिन में सड़क पर दिख रहे ईक्का-दुक्का लोग। संवाद

फोटो 22: सोनीपत के सुभाष चौक के पास दिन में सड़क पर दिख रहे ईक्का-दुक्का लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed