फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Mentally handicapped girl raped, taken to hospital and found seven months pregnant

मानसिक रूप से दिव्यांग युवती से दुष्कर्म, अस्पताल लेकर गए तो सात माह की गर्भवती मिली

Sat, 15 Jan 2022 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Mentally handicapped girl raped, taken to hospital and found seven months pregnant
कुंडली थाना क्षेत्र में मानसिक दिव्यांग युवती से अज्ञात ने दुष्कर्म कर दिया। मानसिक रूप से दिव्यांग युवती के परिजनों को इसकी जानकारी नहीं मिल सकी। अब पेट में दर्द होने पर उसको अस्पताल ले जाया गया तो उसके सात माह की गर्भवती होने का पता लगा। अस्पताल में उसने प्री-मैच्योर बच्चे को जन्म दिया, जिसकी कुछ देर बाद मौत हो गई। पुलिस ने युवती की मां की शिकायत पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। अस्पताल से छुट्टी होने के बाद विशेषज्ञों की मदद से युवती से आरोपी के बारे में पता लगाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

कुंडली थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी 20 साल की मानसिक रूप से दिव्यांग बेटी है। वह घूमने के लिए घर से बाहर निकल जाती है। परिजनों ने बताया कि उसका व्यवहार बदला हुआ था। वह दो दिन से परेशान थी। उसने अचानक पेट दर्द होने लगा। परिजन उसे लेकर अस्पताल में पहुंचे तो चिकित्सक ने बताया कि वह सात माह की गर्भवती है। उसके साथ किसी ने दुष्कर्म कर दिया था, जिससे वह गर्भवती हो गई थी। वह परिवार के लोगों को इसकी जानकारी नहीं दे सकी। हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों को उसकी प्री-मैच्योर डिलिवरी करनी पड़ी। बेटी ने नवजात को जन्म दिया, जिसकी कुछ देर बाद ही मौत हो गई। इसके बाद कुंडली थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने पीड़िता की मां के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

डीएनए सैंपल लिया, भेजा जाएगा प्रयोगशाला
कुंडली थाना पुलिस नवजात बच् का डीएनए सैंपल सुरक्षित कर लिया है। इसको जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। आरोपी के पकड़े जाने पर उसके डीएनए से इसका मिलान किया जाएगा। डीएनए सैंपल आरोपी को सजा दिलाने का सबसे पुख्ता सुबूत बनेगा। वहीं पुलिस ने मानसिक दिव्यांग युवती से संवाद करने के लिए विशेषज्ञों को भी बुलाने का निर्णय लिया है। उससे काउंसिलिंग कराने के बाद युवती से घटना के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मानसिक रूप से दिव्यांग युवती को पेट दर्द के चलते परिजन अस्पताल लेकर गए तो दुष्कर्म की पुष्टि हुई। परिजनों से पता लगाया जा रहा है कि युवती किसके घर पर जाती थी। उसके आधार पर जांच की जाएगी। पुलिस आरोपी का पता लगाने का हरसंभव प्रयास करेगी।
- इंस्पेक्टर रवि कुमार, थाना प्रभारी, कुंडली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed