फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Mega Vaccination : 26958 people got the vaccine

मेगा टीकाकरण : 26958 लोगों को लगी वैक्सीन

Tue, 14 Sep 2021 12:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
Mega Vaccination : 26958 people got the vaccine
जिला अस्पताल के ओपीडी में वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंची महिलाएं लाइन में बैठी हुई। संवाद - फोटो : Sonipat
सोनीपत। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को मेगा टीकाकरण अभियान चलाया गया। विभाग की ओर से गांवों, मोहल्लों समेत 450 जगहों पर टीकाकरण शिविर लगाए गए। जिला नागरिक अस्पताल, स्वास्थ्य केंद्रों व अन्य केंद्रों में वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचे लोगों की काफी भीड़ रही।
विज्ञापन

शिविर में पहुंचे लोगों ने सामाजिक दूरी का पालन तक नहीं किया। अधिकतर लोगों ने मास्क तक नहीं लगा रखा था। विभाग की ओर से 26958 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। स्वास्थ्य विभाग के पास वैक्सीन कम पड़ गई। मंगलवार को 8000 लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। मेगा टीकाकरण अभियान अब बुधवार व वीरवार को चलाया जाएगा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में रोजाना वैक्सीन लगवाने के लिए 300 से ज्यादा लोग आते हैं। अस्पताल में वैक्सीन लगवाने के लिए वह लोग ज्यादा आते हैं जो फैक्टरियों में काम करते हैं। वहीं फैक्टरियों में वैक्सीन लगवाने के बाद ही उन्हें प्रवेश करने का आदेश जारी कर रखा है। बिना वैक्सीन लगवाए फैक्टरी के अंदर श्रमिकों को घुसने नहीं दिया जा रहा है। रोजाना की तरह सोमवार सुबह अस्पताल के ओपीडी में काफी संख्या में श्रमिक वैक्सीन लगवाने पहुंचे। वहीं शहर के सेक्टर-14 कम्यूनिटी सेंटर समेत अन्य स्थानों पर लोगों की लाइन लगी रही। जिला अस्पताल में लाइन लंबी होने के कारण टीकाकरण केंद्र के सामने ओपीडी परिसर में वैक्सीन लगवाने के इंतजार में लोगों को फर्श पर बैठने को मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
खरखौदा में 2111 लोगों ने लगाई की वैक्सीन
खरखौदा क्षेत्र के खरखौदा व फिरोजपुर बांगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के अंतर्गत आने वाली पीएचसी पर भी सोमवार को मेगा टीकाकारण अभियान के तहत 2111 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। खरखौदा एसएमओ डॉ. बिजेंद्र हुड्डा ने बताया कि सीएचसी व उसके अधीन चार पीएचसी पर वैक्सीन लगाई गई हैं। पांचों जगहों पर 1361 लोगों को वैक्सीन लगाई हैं। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, फिरोजपुर बांगर की नोडल प्रभारी डॉ. अदिति ने बताया कि उनकी तरफ से क्षेत्र में सात सेंटर बनाकर वैक्सीन लगाई जा रही है। सोमवार को 750 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
-
मेगा टीकाकरण अभियान 15 व 16 सितंबर को चलाया जाएगा
स्वास्थ्य विभाग की ओर से 13 से 15 सितंबर तक मेगा टीकाकरण अभियान चलाने का दावा किया जा रहा था। साथ ही तीन दिन लगातार 25-25 हजार लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया था। विभाग की ओर से पहले दिन सोमवार को 26958 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इसके बादर विभाग के पास निर्धारित लक्ष्य के मुताबिक वैक्सीन कम पड़ गई है। अभी विभाग के पास आठ हजार वैक्सीन बची हुई। ऐसे में विभाग के अधिकारियों ने कुरुक्षेत्र से वैक्सीन मंगवाई है। मंगलवार को सोनीपत वैक्सीन पहुंचने की संभावना है। वैक्सीन आने के बाद 15 व 16 को मेगा टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। उस दौरान 25-25 हजार लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी।

वर्जन
मेगा टीकाकरण अभियान के पहले दिन 26958 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। वैक्सीन कम होने के कारण मंगलवार को अभियान नहीं चलाया जाएगा। मेगा टीकाकरण अभियान अब बुधवार व वीरवार को चलाया जाएगा।
- डॉ. नीरज यादव, जिला टीकाकरण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed