फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   mega-campaign for environmental conservation resounded simultaneously across 72 villages in Haryana.

Sonipat: हरियाणा के 72 गांवों में एक साथ गूंजा 'मानसून अभिनंदन उत्सव' का शंखनाद, पर्यावरण संरक्षण का महाभियान

Sat, 04 Jul 2026 12:43 PM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Sat, 04 Jul 2026 12:43 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री ने अमर शहीद दादा कुशाल सिंह दहिया की शहादत को सर्वोच्च बलिदान बताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही बलिदानी दादा कुशाल सिंह दहिया पर्यावरण संरक्षण समिति द्वारा चलाए जा रहे पर्यावरण संरक्षण अभियान की मुक्त कंठ से प्रशंसा की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया।

विज्ञापन
mega-campaign for environmental conservation resounded simultaneously across 72 villages in Haryana.
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के ओएसडी वीरेंद्र बढ़खालसा - फोटो : संवाद

विस्तार

मानसून के आगमन को पर्यावरण संरक्षण और जल संवर्धन के जन आंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से शनिवार को हरियाणा के 72 गांवों में एक साथ मानसून अभिनंदन उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर जल-जागरण, पौधरोपण, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य कार्यक्रम बढ़खालसा कॉम्प्लेक्स से आयोजित हुआ, जहां से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के 72 गांवों को एक साथ जोड़ा गया। खास बात यह रही कि सभी गांवों में एक ही समय पर पौधरोपण किया गया और ग्रामीण अपने-अपने गांव, खेतों तथा पेड़ों के नीचे से ऑनलाइन जुड़कर इस अभियान का हिस्सा बने।

विज्ञापन


कार्यक्रम में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े, जबकि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के ओएसडी वीरेंद्र बढ़खालसा मुख्य कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ना और जल संरक्षण के प्रति समाज में स्थायी जागरूकता पैदा करना रहा। अपने संबोधन में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने प्रत्येक नागरिक से जीवन में कम से कम 20 पौधे लगाने का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। यदि हर व्यक्ति पौधे लगाए और उनकी देखभाल करे तो आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित किया जा सकता है।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि यह अभियान पूरे प्रदेश में निरंतर चलाया जाएगा और इसे जन आंदोलन का रूप दिया जाएगा। उन्होंने 72 गांवों के एक साथ इस अभियान से जुड़ने को सराहनीय बताते हुए कहा कि इतनी बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि समाज अब पर्यावरण संरक्षण के प्रति गंभीर हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने अमर शहीद दादा कुशाल सिंह दहिया की शहादत को सर्वोच्च बलिदान बताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही बलिदानी दादा कुशाल सिंह दहिया पर्यावरण संरक्षण समिति द्वारा चलाए जा रहे पर्यावरण संरक्षण अभियान की मुक्त कंठ से प्रशंसा की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया।
मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र बढ़खालसा ने अभियान की पृष्ठभूमि बताते हुए कहा कि इस अनूठी मुहिम की शुरुआत केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के 72वें जन्मदिन पर 5 जून को की गई थी। उसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए अब 72 गांवों को इस अभियान से जोड़ा गया है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि सभी गांवों में एक साथ पौधरोपण हुआ और सभी प्रतिनिधि व ग्रामीण डिजिटल माध्यम से एक मंच पर जुड़े।

उन्होंने कहा कि कई लोग अपने खेतों से, कई पेड़ों की छांव से तो कई गांव के सार्वजनिक स्थलों से ऑनलाइन जुड़े और केंद्रीय मंत्री का संदेश सुना। यह दृश्य इस बात का प्रतीक था कि तकनीक और सामाजिक सहभागिता के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रदेश के कोने-कोने तक पहुंचाया जा सकता है।

वीरेंद्र बढ़खालसा ने बताया कि अभियान चार प्रमुख उद्देश्यों पर आधारित है। पहला प्राणवायु बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण, दूसरा जल संरक्षण और जल संवर्धन, तीसरा सुरक्षित एवं स्वस्थ अन्न उत्पादन, तथा चौथा प्लास्टिक के उपयोग में कमी लाकर स्वच्छ पर्यावरण का निर्माण। उनका कहना था कि यदि समाज इन चार बिंदुओं को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बना ले तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा बदलाव संभव है।


कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध गायक एम.डी. और बिंदर दनोदा ने  भी उत्साहपूर्ण बनाया माहौल बनाया। वहीं पर्यावरण संरक्षण के लिए लंबे समय से कार्य कर रहे ट्री मैन देवेंद्र सूरा की प्रेरणा भी पूरे आयोजन में दिखाई दी। उन्होंने लोगों से पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल करने का भी आग्रह किया। इस अवसर पर बलिदानी दादा कुशाल सिंह दहिया पर्यावरण संरक्षण समिति के अध्यक्ष वीर सिंह दहिया, दहिया खाप के प्रधान सुरेंद्र दहिया, दहिया खाप चौबीसी के प्रधान उमेश दहिया, प्रवीण वर्मा, हेमंत नांदल सहित बड़ी संख्या में सामाजिक प्रतिनिधि, ग्रामीण और पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed