फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Medical examination of candidates selected in Group D started, crowd started increasing

Sonipat News: ग्रुप डी में चयनित उम्मीदवारों की चिकित्सा जांच शुरू, बढ़ने लगी भीड़

Sat, 05 Jul 2025 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 05 Jul 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Medical examination of candidates selected in Group D started, crowd started increasing
सोनीपत। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से ग्रुप डी की भर्ती का परिणाम घोषित कर दिया है। सरकार के आदेश पर ग्रुप डी में भर्ती हुए अभ्यर्थियों की चिकित्सा जांच नागरिक अस्पताल में शुरू हो चुकी है। शुक्रवार को करीब 100 उम्मीदवार ने अस्पताल में चिकित्सा जांच कराई। पांच दिन से ई-उपचार पोर्टल का सर्वर ठप होने के कारण सभी ऑनलाइन सेवाएं पूरी तरह से बाधित है।
विज्ञापन

एक्स-रे किए जाने के बाद मरीजों व उम्मीदवारों को फिल्में नहीं दी गई। उनके स्थान पर मरीज व उम्मीदवार एक्स-रे का चित्र अपने मोबाइल में उतार रहे हैं। शुक्रवार को जिला नागरिक अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विपिन दलाल कोर्ट एविडेंस पर तो ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप लाकड़ा अवकाश पर थे। इसके चलते दोनों ओपीडी बंद होने की वजह से शुक्रवार को उम्मीदवारों की चिकित्सा जांच अधूरी रह गई।
विज्ञापन

नेत्र ओपीडी डॉ. लतिका दलाल के सहारे चली। नेत्र विशेषज्ञ डॉ. विकास चहल ऑपरेशन थियेटर में गए थे, वहीं डॉ. सुशील मानिकटालिया अवकाश पर गई हुई है। ऐसे में डॉ. लतिका दलाल की ओपीडी में चिकित्सा जांच कराने वाले अभ्यर्थियों की कतार लगी रही। ओपीडी बंद होने के बाद कई अभ्यर्थी बिना चिकित्सा जांच कराए रह गए। उनको शनिवार को अपनी जांच कराने के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed