फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Medal winner roadways worker Kuldeep honored in sports

खेलों में पदक विजेता रोडवेजकर्मी कुलदीप सम्मानित

Mon, 03 Oct 2022 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Medal winner roadways worker Kuldeep honored in sports
गोहाना। आजाद हिंद देशभक्त मोर्चा की तरफ से रविवार को गांव सिरसाढ़ में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में गोहाना रोडवेज सब डिपो के चालक कुलदीप सिंह पांचाल को सम्मानित किया गया। रोहतक के गांव डोभ निवासी कुलदीप पांचाल ने मध्यप्रदेश के इंदौर में 16 से 19 सितंबर तक कर्मचारियों के लिए आयोजित राष्ट्रीय खेलों में हिस्सा लिया था। इस दौरान उसने विभिन्न स्पर्धाओं में चार स्वर्ण और एक रजत पदक जीता था। कुलदीप ने तीन किलोमीटर दौड़, पांच किलोमीटर तेज चाल, 10 किलोमीटर दौड़ और 21 किलोमीटर मैराथन दौड़ में पहला स्थान हासिल किया था। समारोह की अध्यक्षता मोर्चा के बरोदा हलके के अध्यक्ष सुनील सिंधू ने की और मंच संचालन प्रवक्ता रामनिवास पांचाल ने किया। इस दौरान मोर्चा के निदेशक सुरेश सेतिया, संरक्षक आजाद दांगी, शिक्षाविद सुभाष मेहता, अनिल वाल्मीकि, राज सिंह बनवासा, सरवर लाठर, डा. प्रवीण सरोहा, दलबीर प्रजापति, मुख्तार सिंह दांगी, सूबेदार कर्मबीर पांचाल, संतराम पांचाल, आनंद सेन भगत, राकेश पांचाल, सुभाष वाल्मीकि, उमेद सिंह पांचाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed