फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   mbbs students marched with candles in sonipat

एमबीबीएस की छात्राओं ने गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव पर निकाला कैंडल मार्च

Wed, 09 Nov 2022 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
mbbs students marched with candles in sonipat
गोहाना। खानपुर कलां स्थित बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज में धरने पर बैठी एमबीबीएस की छात्राओं ने बॉन्ड नीति के खिलाफ गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव पर कैंडल मार्च निकाला। छात्राओं ने कॉलेज परिसर का चक्कर लगाकर सरकार से एमबीबीएस के दाखिलों पर बॉन्ड नीति की शर्तों को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

महिला मेडिकल कॉलेज में छात्राएं बॉन्ड नीति के विरोध में 4 नवंबर से हड़ताल पर हैं। छात्राओं का कहना है कि सरकार एमबीबीएस की पढ़ाई के बाद नौकरी की गारंटी नहीं दे रही है। जिन छात्राओं की नौकरी नहीं मिलेगी, वे ऋण नहीं चुका पाएंगी। ऐसे में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थी भी एमबीबीएस की पढ़ाई नहीं कर पाएंगे। इन नीति का लगातार विरोध करने के बावजूद उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। छात्राओं ने कहा कि जब तक बॉन्ड नीति वापस नहीं होती, उनकी हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed