फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Mayor by-election... 15 applications from BJP came on the first day, waiting for Congressmen

Sonipat News: मेयर उप चुनाव... पहले दिन भाजपा के 15 आवेदन आए, कांग्रेसियों का इंतजार

Fri, 07 Feb 2025 01:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 07 Feb 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Mayor by-election... 15 applications from BJP came on the first day, waiting for Congressmen
सोनीपत। नगर निगम में मेयर पद के लिए होने वाले उपचुनाव को लेकर भाग दौड़ शुरू हो गई है। भाजपा व कांग्रेस में दावेदारों की लंबी कतार है।
विज्ञापन

निगम पार्षद भी दावेदारी जता रहे हैं। भाजपा ने आवेदन मांगे तो पहले दिन ही 15 नेताओं ने आवेदन कर दिया। हालांकि कांग्रेस में आवेदन का अभी इंतजार है। नगर निगम चुनाव को लेकर पार्टियों में नेताओं ने लॉबिंग शुरू कर दी है। भाजपा निकाय चुनाव सिंबल पर लड़ने का फैसला कर चुकी है, जबकि कांग्रेस ने अभी फैसला नहीं लिया है। नगर निगम क्षेत्र पंजाबी बहुल है तो यहां से दोनों ही पार्टियों की ओर से पंजाबी उम्मीदवार उतारा जा सकता है। हालांकि भाजपा ओबीसी, ब्राह्मण व बनिया उम्मीदवार पर भी दांव लगा सकती है। भाजपा विधायक निखिल मदान का पंजाबी समुदाय से होना है। कांग्रेस की ओर से पंजाबी के अलावा जाट व ब्राह्मण दावेदार पर भी विचार किया जा सकता है। मेयर का कार्यकाल दिसंबर, 2025 तक है। मेयर व खरखौदा नगरपालिका का चुनाव 2 मार्च को होगा। मतगणना 12 मार्च को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed