{"_id":"68683500551857797f0d9e24","slug":"mau-summer-special-express-is-8-hours-late-and-amrapali-express-is-6-hours-late-sonipat-news-c-197-1-snp1008-138913-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मऊ समर स्पेशल एक्सप्रेस 8 घंटे तो आम्रपाली एक्सप्रेस 6 घंटे लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मऊ समर स्पेशल एक्सप्रेस 8 घंटे तो आम्रपाली एक्सप्रेस 6 घंटे लेट
Sat, 05 Jul 2025 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 05 Jul 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
फोटो 19- सोनीपत स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री। संवाद
सोनीपत। दिल्ली-अंबाला रेल मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन निर्धारित समय से देरी से हो रहा है। एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन देरी से होने के कारण कुरुक्षेत्र-दिल्ली रूट पर आवागमन करने वाली सवारी गाड़ियां भी प्रभावित हो रहीं हैं। ऐसे में यात्रियों को ट्रेनों की लेटलतीफी का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।
अंबाला-दिल्ली अप-डाउन रूट पर शुक्रवार को भी आधा दर्जन से ज्यादा एक्सप्रेस ट्रेनें अपने निर्धारित समय से करीब 8 घंटे तक की देरी से चलीं। ट्रेनें अपनी यात्रा समय से प्रारंभ करने के बाद भी अन्य स्टेशनों पर देरी से पहुंच रही हैं। ऐसे में छोटे रूट पर चलने वाली सवारी गाड़ियों का परिचालन भी प्रभावित हो रहा है।
ट्रेनों के देरी से चलने के कारण यात्री स्टेशन पर बैठकर गाड़ियों का इंतजार करने को विवश हैं। दैनिक यात्री प्रमोद, नितिन, नरेश कुमार, अखिलेश ने कहा कि वह ट्रेनों के प्रभावित परिचालन से अपने गंतव्य पर समय से नहीं पहुंच पा रहे हैं। सोनीपत स्टेशन से रोजाना करीब 40 हजार यात्री दिल्ली व अंबाला रूट पर आवागमन करते हैं।
विज्ञापन
यात्रियों ने रेल प्रबंधन से मांग की है कि ट्रेनों का परिचालन समय सारणी के अनुसार किया जाए। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने कहा कि दिल्ली-अंबाला रूट पर ट्रेनों के परिचालन की समय सारणी में सुधार किया जा रहा है। रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए प्रयासरत है।
अंबाला-दिल्ली की प्रभावित ट्रेनें
ट्रेन संख्या नाम देरी
05302 मऊ समर स्पेशल एक्सप्रेस 7:43 घंटे
04082 नई दिल्ली समर स्पेशल एक्सप्रेस 3:02 घंटे
11078 झेलम एक्सप्रेस 1 घंटा
64536 सवारी गाड़ी 1:17 घंटे
64454 सवारी गाड़ी 2:49 घंटे
दिल्ली-अंबाला रूट की प्रभावित ट्रेनें
15707 आम्रपाली एक्सप्रेस 5:49 घंटे
12919 मालवा एक्सप्रेस 3:01 घंटे
11057 दादर एक्सप्रेस 1:26 घंटे
14507 बठिंडा एक्सप्रेस 1:13 घंटे
12311 नेताजी एक्सप्रेस 1:29 घंटे
64453 सवारी गाड़ी 1:12 घंटे
64531 सवारी गाड़ी 1:38 घंटे