फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   'Master ji' came out in the promotion of wife, case filed

पत्नी के प्रचार में निकले ‘मास्टर जी’ दर्ज हो गया मुकदमा

Sat, 12 Nov 2022 06:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 12 Nov 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
'Master ji' came out in the promotion of wife, case filed
गांव अहीर माजरा में सरपंच का चुनाव लड़ रही पत्नी के लिए वोट मांगना सरकारी स्कूल के शिक्षक को भारी पड़ गया। शिक्षक का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह खुद को वर्तमान में शिक्षक और गांव का पूर्व सरपंच रहने की बात कह रहे हैं। वायरल वीडियो जब पुलिस के पास पहुंचा तो शिक्षक के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

गन्नौर थाना में तैनात हवलदार रणबीर के मोबाइल पर एक वीडियो आया था, जिसमें अहीर माजरा गांव निवासी धर्मबीर एक साक्षात्कार में खुद को गांव का पूर्व सरपंच और शिक्षा विभाग में अध्यापक होने की बात कहते हुए गांव में सरपंच पद के लिए चुनाव लड़ रही अपनी पत्नी प्रियंका यादव के पक्ष में प्रचार कर रहे थे। धर्मबीर सरकारी अध्यापक होने के बावजूद पंचायत चुनाव में अपनी पत्नी के पक्ष में चुनाव प्रचार कर कानून का उल्लंघन कर रहे थे। हवलदार रणबीर ने गन्नौर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कर्मजीत को इस बारे में सूचना दी। थाना प्रभारी ने अध्यापक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। जिस पर थाना गन्नौर पुलिस में अध्यापक धर्मबीर के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed