फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Massive Fire in Sonipat's Old Industrial Area Kalupur Timber Warehouse and Paint Factory Gutted

कालूपुर के पुराने औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग: लकड़ी गोदाम और पेंट फैक्टरी जलकर खाक, बाल-बाल बचे कर्मचारी

Fri, 29 May 2026 09:59 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Fri, 29 May 2026 09:59 AM IST
सार

पुराने औद्योगिक क्षेत्र कालूपुर के पास स्थित एक लकड़ी गोदाम और पेंट फैक्टरी में अचानक भीषण आग लग गई। आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि देखते ही देखते लपटों ने दोनों फैक्टरियों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे पूरे इलाके में भारी हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
Massive Fire in Sonipat's Old Industrial Area Kalupur Timber Warehouse and Paint Factory Gutted
आग पर काबू पाता कर्मचारी - फोटो : संवाद

विस्तार

पुराना औद्योगिक क्षेत्र कालूपुर के पास शुक्रवार सुबह बांस गोदाम और पेंट फैक्टरी में लगी भीषण आग से इलाके में हडक़ंप मच गया। बांस गोदाम में भड़की आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और पास स्थित पेंट फैक्टरी को भी अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 12 गाडियां मौके पर पहुंचीं और कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। टीन शेड और भारी मात्रा में रखे ज्वलनशील सामान के कारण राहत एवं बचाव कार्य में काफी दिक्कतें आईं। वहीं बुलडोजर से दीवार तोड़कर दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का अभियान चलाया।

विज्ञापन


सुबह करीब साढ़े छह बजे बांस गोदाम में आग लग गई। आग की लपट दूर तक उठने व बांस फटकर चिंगारी दूर तक जाकर गिरने से पास ही पेंट फैक्टरी में आग लग गई। चौकीदार ने धुआं और आग की लपटें उठती देख पेंट फैक्टरी मालिक के परिजनों को सूचना दी। इसके बाद तुरंत दमकल विभाग को खबर दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की करीब 12 गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया।
विज्ञापन




गोदाम में बड़ी मात्रा में बांस व पेंट फैक्टरी में ज्वलनशील सामान रखा होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। वहीं टीन शेड होने से राहत एवं बचाव कार्य में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आग पर काबू पाने के लिए दमकल कर्मियों को बुलडोजर की मदद से दीवार तोड़नी पड़ी, ताकि अंदर तक आग बुझाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


कड़ी मशक्कत के बाद करीब सुबह दस बजे आग पर नियंत्रण पाया गया। राहत की बात यह रही कि समय रहते सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। आग पर पूरी तरह से काबू पाने का प्रयास जारी है। मॉडल टाउन निवासी फैक्टरी मालिक के परिजन अनिल ने बताया कि घटना की सूचना सुबह चौकीदार ने दी थी। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। संबंधित अधिकारी मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed