फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Masons crushed by private school bus, migrant laborers injured

स्कूल बस ने राजमिस्त्री को कुचला, प्रवासी मजदूर घायल

Thu, 11 Nov 2021 02:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Masons crushed by private school bus, migrant laborers injured
मृतक विनोद शाह का फाइल फोटो। - फोटो : Sonipat
शहर में रेलवे माल गोदाम के सामने श्रीदुर्गा विद्या मंदिर स्कूल बस ने पहले प्रवासी मजदूर को टक्कर मारी। उसके बाद राजमिस्त्री को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई, जबकि मजदूर घायल हो गया। यह हादसा तब हुआ, जब चालक बस को पीछे कर रहा था। जीआरपी ने आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बिहार में मधेपुरा के गांव पटोरी विनोद शाह (30) व गांव कमरगामा निवासी बिजेंद्र हाल बसंत विहार गन्नौर में किराये पर रहते थे। विनोद शाह पेशे से राजमिस्त्री था, जबकि बिजेंद्र मजदूरी करता है। सोमवार को विनोद शाह व बिजेंद्र देवीलाल चौक पर काम करने जा रहे थे। जब वह गन्नौर रेलवे के माल गोदाम के सामने पहुंचे तो उसी दौरान वहां श्रीदुर्गा विद्या मंदिर स्कूल के चालक ने बस को पीछे करते हुए दोनों को टक्कर मार दी। इससे विनोद शाह बस के नीचे आने से कुचला गया। इस पर स्कूल के शिक्षक ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में रेफर कर दिया। वहां से विनोद को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घायल हुए बिजेंद्र का कहना है कि हादसा बस चालक की लापरवाही की वजह से हुआ। बस में सहयोगी भी मौजूद नहीं था। परिजनों के अनुसार विनोद शाह दो महीने पहले ही अपने बीवी-बच्चों के साथ गन्नौर काम करने के लिए आया था।
विज्ञापन

वर्जन
पुलिस ने हादसे में घायल हुए बिजेंद्र की शिकायत पर श्रीदुर्गा विद्या मंदिर स्कूल के बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। जल्द ही चालक का पता लगा उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुरेश कुमार, जीआरपी चौकी प्रभारी

मृतक विनोद शाह की पत्नी, बच्चे व अन्य।  संवाद

मृतक विनोद शाह की पत्नी, बच्चे व अन्य। संवाद- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed