फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Mason and laborer stole six lakh rupees, jewellery.

Sonipat News: राज मिस्त्री और मजदूर ने चुराए छह लाख रुपये, जेवर

Wed, 16 Oct 2024 04:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 16 Oct 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
Mason and laborer stole six lakh rupees, jewellery.
फोटो 19- सोनीपत के खरखौदा में वह मकान जहां से राज मिस्त्री अपने मजदूर साथियों के साथ नकदी और जे
खरखौदा। गांव थाना खुर्द के ग्रामीण के घर से राज मिस्त्री छह लाख रुपये व आभूषण चोरी कर ले गए। पीड़ित ने रात को आए राज मिस्त्री व मजदूरों को अपने घर में ही सोने के लिए जगह दी थी। 10 दिन पहले हुई वारदात के बारे में पीड़ित ने अब पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव थाना खुर्द निवासी मनोज ने बताया कि वह पशुपालक है। अपने खेत में घर बनाकर रहते हैं। मकान जर्जर होने पर दोबारा बनाने के लिए उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के राज मिस्त्री विनोद व मजदूरों को बुलाया था। 5 अक्तूबर की रात मिस्त्री और मजदूर उनके पास पहुंचे थे। खेत में बने दूसरे मकान में बिजली व्यवस्था नहीं होने से उसने सभी को अपने घर में ही एक कमरे में सुला दिया था। मनोज ने कहा कि उसी कमरे में बेड के अंदर उसने छह लाख रुपये रखे थे। उनकी पत्नी के जेवर भी उसी में थे। सुबह वह उठा तो मिस्त्री व मजदूर नहीं मिले। बेड़ में रखी नकदी व सोने की दो तोले की चेन, सोने की एक अंगूठी गायब थी।
विज्ञापन


मनोज ने बताया कि विनोद पहले भी गांव में आता-जाता रहा है। वह धान काटने के लिए उनके पास आया था। तभी से जान-पहचान हो गई थी। उसने फोन पर मकान बनाने का जिक्र किया तो विनोद ने खुद के राज मिस्त्री भी होने और मजदूर अपने साथ लेकर आने की बात कही थी। मनोज ने कहा कि फोन करने पर विनोद ने गलती मानी और पैसे वापस देकर जाने की बात कहता रहा, लेकिन अब उसने फोन बंद कर लिया है। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई।

फोटो 19- सोनीपत के खरखौदा में वह मकान जहां से राज मिस्त्री अपने मजदूर साथियों के साथ नकदी और जे

फोटो 19- सोनीपत के खरखौदा में वह मकान जहां से राज मिस्त्री अपने मजदूर साथियों के साथ नकदी और जे

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed