फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Martyrdom Day gathering begins with Prabhat Pheri, Kirtan Darbar decorated

Sonipat News: प्रभातफेरी के साथ शहीदी दिवस समागम शुरू, कीर्तन दरबार सजाया

Mon, 24 Nov 2025 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 24 Nov 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Martyrdom Day gathering begins with Prabhat Pheri, Kirtan Darbar decorated
फोटो 10- सोनीपत के मॉडल टाउन रोड पर सेक्टर-15 ​​स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब से
सोनीपत। गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को सेक्टर-15 स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब से प्रभातफेरी निकालकर तीन दिवसीय सालाना शहीदी समागम का शुभारंभ किया गया। प्रबंधन समिति ने गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया व पंच प्यारों की अगुवाई में प्रभातफेरी निकाली। इसके बाद गुरुद्वारा साहिब में अखंड पाठ शुरू किया गया।
विज्ञापन

प्रभातफेरी सुबह शहर भर के सभी गुरुद्वारा साहिब से होते हुए वापस सेक्टर-15 स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब में संपन्न हुई। संगत से प्रभातफेरी में कीर्तन व गुरु तेग बहादुर की वाणी का गायन किया। गुरुद्वारा साहिब में रात को कीर्तन दरबार सजाया गया।
विज्ञापन

अमृतसर साहिब से परमजीत कौर, पम्मा, कौला ने सहयोगियों के साथ रात 8:30 से 10 बजे तक कीर्तन कर गुरु तेग बहादुर की जीवनी पर प्रकाश डाला। गुरुद्वारा प्रबंधन समिति से परमजीत सिंह ने बताया कि गुरु तेग बहादुर ने मानवीय मूल्यों की रक्षा करते हुए वर्ष 1675 में दिल्ली के चांदनी चौक पर अपना शीश बलिदान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरु के सामने पहले मती दास, सती दास व दयाल को शहीद किया गया, लेकिन फिर भी गुरु अडिग रहे, धर्म परिवर्तन के लिए तैयार नहीं हुए। गुरु तेग बहादुर की उच्चारण की गई वाणी गुरु ग्रंथ साहिब में दर्ज है। प्रभातफेरी में समिति के सदस्य गुरदयाल सिंह सोढ़ी, तेजेंद्र पाल सिंह, अमरीक सिंह, हरजीत सिंह, हरगोविंद सिंह, मनोज कालड़ा, फतेहचंद नारंग, गुरमेल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed