{"_id":"614f77d68ebc3e0548592163","slug":"marrying-a-teenager-by-preparing-a-fake-birth-certificate-arrested-sonipat-news-rtk6251277112","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी जन्म प्रमाण पत्र तैयार कर किशोरी से रचाई शादी, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी जन्म प्रमाण पत्र तैयार कर किशोरी से रचाई शादी, गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरखौदा क्षेत्र से किशोरी को बहकाकर ले जाने व फर्जी दस्तावेज के आधार पर उससे रोहतक कोर्ट में शादी कर ली। इसके बाद आरोपी ने किशोरी के परिजनों से जान का खतरा बताकर सेफ हाउस में भी शरण ले ली। मामले से पर्दा तब उठा, जब किशोरी के परिजनों ने पुलिस के समक्ष उसका असली जन्म प्रमाण पत्र रखकर उसे नाबालिग बताया। आरोपी को पुलिस ने सेफ हाउस से ही गिरफ्तार कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
खरखौदा क्षेत्र की एक किशोरी को शहर का रहने वाला रमन शादी का झांसा देकर भगा ले गया। आरोपी ने नाबालिग का जाली जन्म प्रमाण पत्र तैयार करवाया और उसके आधार पर रोहतक कोर्ट में उससे शादी कर ली। साथ ही किशोरी के परिजनों से खुद की जान के लिए खतरा बताते हुए सेफ हाउस में शरण लेकर रहने लगा। ऐसे में पुलिस प्रशासन ने किशोरी के परिजनों को एसपी कार्यालय में बुलाया। किशोरी के परिजनों को रिश्ते को अपनाने के लिए सहमत करने के लिए बुलाया गया था। बेटी व युवक से विरोध न रखने की लिखित में सहमति ली जानी थी, लेकिन यहां पर मामला ही उल्टा पड़ गया। मां ने बेटी के नाबालिग होने का प्रमाण पत्र पुलिस के समक्ष प्रस्तुत कर दिया। इसके बाद पुलिस ने किशोरी के साथ शादी रचाने वाले रमन द्वारा प्रस्तुत किए गए जन्म प्रमाण पत्र की नगरपालिका खरखौदा में जांच करवाई। नगरपालिका ने भी जन्म प्रमाण पत्र को फर्जी बताया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ नाबालिग को बहकाकर ले जाने, जाली दस्तावेज तैयार करने, पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए उसे सेफ हाउस से ही गिरफ्तार कर लिया गया। युवक को न्यायालय में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि गहनता से पूछताछ के बाद कार्रवाई की जाएगी।