फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Married woman dies under suspicious circumstances, allegation of murder for dowry

Sonipat News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, दहेज के लिए हत्या करने का आरोप

Mon, 31 Mar 2025 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 31 Mar 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances, allegation of murder for dowry
फोटो :48: सोनीपत के सेक्टर-15 में विवाहिता की मौत के मामले में विलाप करते परिजन। संवाद
सोनीपत। सेक्टर-15 में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने उसकी दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। पति समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दी गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला के शव का खानपुर महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन

पानीपत के गांव पसीना निवासी प्रीतम ने बताया कि उनकी बहन प्रियंका की शादी 8 अप्रैल 2022 को गांव गोरड निवासी सचिन के साथ हुई थी। शादी के कुछ माह बाद दोनों सेक्टर-15 में किराये के मकान में रहने लगे थे। आरोप है कि सचिन प्रियंका को दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। प्लॉट लेने के लिए 7 लाख रुपये लाने का दबाव डालता था।
विज्ञापन

पहले बाइक की मांग कर चुका था। परिजनों ने आर्थिक हालत ठीक न होने के चलते उसकी मांग पूरी नहीं की थी। आरोप है कि अब 2 मार्च को प्रियंका की छोटी बहन की शादी हुई तो उसके दहेज पर सचिन ने आपत्ति जताई। वह भी ज्यादा दहेज की मांग करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने गला दबाकर प्रियंका को मार दिया। शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। पति के साथ ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर भी आरोप लगाए गए हैं। परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी प्रियंका ने जून, 2023 में बेटी को जन्म दिया था।

फोटो :48: सोनीपत के सेक्टर-15 में विवाहिता की मौत के मामले में विलाप करते परिजन। संवाद

फोटो :48: सोनीपत के सेक्टर-15 में विवाहिता की मौत के मामले में विलाप करते परिजन। संवाद

फोटो :48: सोनीपत के सेक्टर-15 में विवाहिता की मौत के मामले में विलाप करते परिजन। संवाद

फोटो :48: सोनीपत के सेक्टर-15 में विवाहिता की मौत के मामले में विलाप करते परिजन। संवाद

फोटो :48: सोनीपत के सेक्टर-15 में विवाहिता की मौत के मामले में विलाप करते परिजन। संवाद

फोटो :48: सोनीपत के सेक्टर-15 में विवाहिता की मौत के मामले में विलाप करते परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed