फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Married woman commits suicide by hanging herself in Gohana sonipat

गोहाना: विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पति सहित चार के खिलाफ मामला दर्ज

Sun, 13 Sep 2026 10:25 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना Published by: मयूर शर्मा Updated Sun, 13 Sep 2026 10:25 PM IST
सार

गोहाना के गांव बुटाना में विवाहिता प्रियंका (30) का रविवार सुबह घर में फंदे लटका शव मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। प्रियंका के भाई नरेंद्र ने पति समेत चार पर उनकी बहन को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Married woman commits suicide by hanging herself in Gohana sonipat
प्रियंका (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गोहाना के गांव बुटाना में विवाहिता प्रियंका (30) का रविवार सुबह घर में फंदे लटका शव मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। प्रियंका के भाई नरेंद्र ने पति समेत चार पर उनकी बहन को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। भाई की शिकायत पर बरोदा थाना में पति समेत चार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
गांव बिधलान गांव निवासी नरेंद्र ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि उनकी बहन प्रियंका की शादी इसी साल 14 मई को बुटाना गांव निवासी नीरज उर्फ श्रीभगवान के साथ हुई थी। वह प्लंबर का काम करता है। नरेंद्र ने आरोप लगाया कि उनकी बहन की शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसे परेशान करते थे। आरोप है कि नीरज के परिवार की किसी महिला के साथ अनैतिक संबंध थे। प्रियंका ने जब इसका विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की जाने लगी।
विज्ञापन

नरेंद्र का कहना है कि पति के अलावा उसकी भाभी, मामा और मामी भी प्रियंका को मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। रविवार सुबह प्रियंका काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आई। परिवार के सदस्यों ने उसे उठाने के लिए आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद दरवाजे के ऊपर बने जाल से अंदर झांककर देखा तो प्रियंका पंखे के साथ हूक पर रस्सी और चुन्नी से बने फंदे पर लटकी हुई थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे में लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


बरोदा थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी की एक घर में महिला का शव फंदे से लटका मिला है, जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मृतका के भाई नरेंद्र ने पति व तीन अन्य पर बहन को आत्महत्या के लिए विवश करने की प्राथमिकी दर्ज करवाई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द मामले में ठोस कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed