फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Many schools remained open despite holidays, DEO said action will be taken

Sonipat News: अवकाश के बावजूद खुले रहे कई स्कूल, डीईओ ने कहा की जाएगी कार्रवाई

Fri, 10 May 2024 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 10 May 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Many schools remained open despite holidays, DEO said action will be taken
सोनीपत। अक्षय तृतीया एवं परशुराम जयंती पर घोषित सरकारी अवकाश के बावजूद कई निजी स्कूल खुले रहे। जबकि जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया ने सरकारी अवकाश पर सभी निजी स्कूलों को भी बंद रखने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद शुक्रवार को कई निजी स्कूल खुले रहे।
विज्ञापन

झज्जर के कनीना में हुए बस हादसे के बाद शिक्षा विभाग नियमों को लेकर सख्त हो गया है। इस कड़ी में सभी राजकीय अवकाश पर राजकीय व निजी स्कूलों को बंद रखने के आदेश जारी किए गए थे। जिला शिक्षा अधिकारी ने जिले के सभी स्कूलों को इस संबंध में नियमों की पालना के निर्देश दिए थे। यही नहीं एक दिन पहले ही डीईओ ने पत्र जारी कर स्कूलों में 10 व 11 मई का अवकाश घोषित किया था। इसके बावजूद कुछ स्कूल नियमों की अवहेलना करते नजर आए। जिस पर डीईओ ने कहा है कि कोई भी स्कूल खुला मिलता है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वर्जन
सभी सरकारी अवकाश पर राजकीय व निजी स्कूलों को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। जो भी स्कूल नियमों की अवहेलना करते हुए पाया जाता है, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। शनिवार को भी अवकाश रहेगा, ऐसे में कोई स्कूल खुला मिलता है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। -नवीन गुलिया, जिला शिक्षा अधिकारी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed