फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   man who went to school ground beaten to death with sharp weapon and stick

स्कूल के ग्राउंड में घूमने गए व्यक्ति की तेजधार हथियार व लाठी-डंडों से पीटकर हत्या

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 12:38 PM IST
विज्ञापन
man who went to school ground beaten to death with sharp weapon and stick
सोनीपत। गांव शहजादपुर में रात को स्कूल के ग्राउंड में घूमने गए व्यक्ति की तेजधार हथियार व लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। हत्या का आरोप गांव के ही तीन हमलावरों पर लगा है। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वारदात एक सप्ताह पहले हुई कहासुनी की रंजिश में की गई बताई गई है। गांव शहजादपुर का रहने वाला दीपक शर्मा बुधवार रात को स्कूल के ग्राउंड में घूमने गया था। आरोप है कि इसी दौरान उसे गांव के सुरेंद्र व धमू व एक अन्य ने पकड़ लिया। सुरेंद्र व एक अन्य ने लाठी डंडों व धमू ने तेजधार हथियार से वार कर दीपक शर्मा को घायल कर दिया। इसी बीच दीपक के भाई अमरदीप ने जब अपने भाई की आवाज सुनाई दी तो वह ग्राउंड में पहुंचा। उसने देखा कि हमलावर उसके भाई को मार रहे थे। उसके शोर करने पर आरोपी अपनी बाइक को मौके पर छोडक़र फरार हो गए। अमरदीप ने अपने भाई को घायल अवस्था में सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पहुंची सदर थाना पुलिस ने अमरदीप के बयान पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। अमरदीप ने पुलिस को बताया कि उसके भाई दीपक शर्मा की सुरेंद्र के साथ एक सप्ताह पहले मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिस पर सुरेंद्र ने उसके भाई दीपक से माफी मांग ली थी। जिसके चलते ही वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने सुरेंद्र, धमू व एक अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed