{"_id":"62cdcbbc0b872f130406014f","slug":"man-on-bail-beat-up-wife-arrested-sonipat-news-rtk6521565179","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमानत पर आए व्यक्ति ने पत्नी को पीटा, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमानत पर आए व्यक्ति ने पत्नी को पीटा, गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमानत पर आए व्यक्ति ने पत्नी को पीटा, गिरफ्तार
गन्नौर। जमानत पर आए एक व्यक्ति ने बड़ी थाना क्षेत्र स्थित अपने मायके में रह रही पत्नी की पिटाई कर दी। महिला का आरोप है कि उसके पति ने उसके बेटे को छीनने का प्रयास किया और उसे व उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने अपने सिर में ईंट मारकर खुद को चोटिल कर लिया। मायके वालों ने आरोपी को पकड़कर जीटी रोड चौकी पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
महिला ने पुलिस को बताया कि उसने ससुराल पक्ष के खिलाफ बड़ी औद्योगिक क्षेत्र थाने में दहेज उत्पीड़न, छेड़खानी व पिटाई करने का मुकदमा दर्ज करा रखा है। जिस पर पुलिस ने उसके पति सतेंद्र को गिरफ्तार कर लिया था। अब उसका पति जमानत पर आया हुआ है। आरोप है कि पति सोमवार को उसके घर आया और पत्नी की पिटाई करते हुए उसके बच्चे को छीन कर ले जाने लगा। जब उसके परिजनों ने रोकने का प्रयास किया तो सतेंद्र ने ईंट से खुद पर हमला करके उन्हें झूठे केस में फंसाने व उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। जिस पर उसके परिजनों ने सतेंद्र को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी सतेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। संवाद