फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Man Murdered Elder Brother in village sitawali at Sonipat

Sonipat: शराब पीकर आए युवक ने बड़े भाई को चाकू मार उतारा मौत के घाट, टोकने पर हुआ था झगड़ा

Fri, 03 Feb 2023 03:52 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 03 Feb 2023 03:52 PM IST
सार

गांव सिटावली निवासी लोकेश (40) गुरुवार रात को अपने घर पर था। रात को उसका छोटा भाई नवीन शराब के नशे में घर गया था। लोकेश ने उसके शराब पीकर आने पर विरोध जताया तो दोनों भाइयों में झगड़ा हो गया।

विज्ञापन
Man Murdered Elder Brother in village sitawali at Sonipat
जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

सोनीपत के गांव सिटावाली में शराब पीकर घर आए युवक ने अपने बड़े भाई के साथ झगड़ा किया। इसी बीच छोटे भाई ने बड़े के सीने में चाकू से वार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार दोपहर को उसकी मौत हो गई। मामले की सूचना के बाद मोहाना थाना प्रभारी व उनकी टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

विज्ञापन


गांव सिटावली निवासी लोकेश (40) गुरुवार रात को अपने घर पर था। रात को उसका छोटा भाई नवीन शराब के नशे में घर गया था। लोकेश ने उसके शराब पीकर आने पर विरोध जताया तो दोनों भाइयों में झगड़ा हो गया। इस पर छोटे भाई ने लोकेश के सीने में चाकू से वार कर दिया। जिससे वह लहूलुहान होकर गिर गया। आरोपी मौके से भाग गया। परिजनों ने लोकेश को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर शुक्रवार दोपहर को उसकी मौत हो गई। मामले की सूचना मिलने पर मोहाना थाना प्रभारी दिलबाग सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया। परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed