फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Man dies in road accident in Sonipat of Haryana

सोनीपत: बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार हरियाणा के उप महाधिवक्ता के पिता की मौत, बाइक सवार पर केस दर्ज

Sun, 29 May 2022 09:42 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 29 May 2022 09:42 PM IST
सार

उप महाधिवक्ता ने सीसीटीवी फुटेज की जांच कर पता लगाया तब पुलिस को शिकायत दी। उप महाधिवक्ता का आरोप है कि उनका रिश्तेदार व परिचित उनके घायल पिता को तीन निजी अस्पतालों में लेकर पहुंचे लेकिन उपचार नहीं मिला।

विज्ञापन
Man dies in road accident in Sonipat of Haryana
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में गोहाना रोड स्थित गोपाल डेयरी के पास बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार हरियाणा के उप महाधिवक्ता के पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके रिश्तेदार उन्हें तीन निजी अस्पतालों में लेकर गए, जहां उन्हें उपचार नहीं मिला। बाद में चौथे निजी अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सूचना के बाद पहुंचे उप महाधिवक्ता ने घर पहुंचकर अपने पिता का अंतिम संस्कार कर दिया। बाद में उन्होंने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी की जांच की तो बाइक की टक्कर से पिता की मौत होने का पता लगा। जिस पर पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


मूलरूप से छोटूराम कॉलोनी फिलहाल पंजाब के जीरकपुर निवासी नवीन पंवार ने सिटी थाना की गोहाना रोड चौकी पुलिस को बताया कि वह महाधिवक्ता कार्यालय, हरियाणा में उप महाधिवक्ता के पद पर कार्यरत है। वह 27 मई को उच्च न्यायालय चंडीगढ़ से अपना कार्य निपटा कर जीरकपुर स्थित अपने घर आ रहा था तो रिश्तेदार रवि गहलोत ने फोन कर बताया कि उनके पिता सतनारायण सिंह पंवार की सड़क हादसे में मौत हो गई है।
विज्ञापन


रवि ने बताया कि गोहाना रोड पर गोपाल डेयरी के सामने शाम 4 बजे उनके पिता का एक्सीडेंट हो गया था। जिस पर वह उन्हें पहले तीन निजी अस्पतालों में लेकर पहुंचे, जहां उन्हें उपचार नहीं मिल सका। बाद में चौथे अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। हादसे का पता लगने पर नवीन पंवार परिवार के साथ सोनीपत पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने रात को घटनास्थल पर जाकर सीसीटीवी फुटेज देखी, जिसमें पता लगा कि उनके पिता स्कूटी से गिरे और उनका सिर डिवाइडर से टकरा गया। उसके बाद वह लौट आए। उन्होंने अपने पिता के शव को फ्रिज में रखवा दिया। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह अपने पिता को भगवान की तरह मानते थे, जिससे उनके मृत शरीर की बेअदबी नहीं करना चाहते थे।

जिसके चलते बिना पोस्टमार्टम कराए 28 मई को अपने पिता का अंतिम संस्कार कर दिया। उन्होंने बताया कि उनके पिता ने सरकारी नौकरी से सेवानिवृत्ति के बाद ककरोई रोड पर संगम कांप्लेक्स में कपड़े की दुकान खोल रखी थी। वह रोजाना दोपहर को खाना खाने घर आते थे तो बाद में आराम कर दुकान पर जाते थे। वह सदैव हेलमेट लगाते थे और उन्होंने उस दिन भी हेलमेट लगाया था। 

सीसीटीवी फुटेज में पता लगा बाइक ने मारी टक्कर 
उप महाधिवक्ता नवीन पंवार ने पुलिस को बताया पिता के अंतिम क्रिया के बाद उन्होंने आसपास की दुकानों के सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो एक स्वर्णकार की दुकान में लगे सीसीटीवी में साफ दिखाई दिया कि उनके पिता की स्कूटी को बाइक सवार ने टक्कर मारी है। वह बाइक पर काफी भारी बैग बांधे हुए थे। टक्कर मारने के बाद वह फरार हो गया। जिस पर उन्होंने फुटेज लेकर पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने उनके बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

तीन अस्पतालों में नहीं मिल सका उपचार 
उप महाधिवक्ता ने पुलिस को बताया कि उनके रिश्तेदार ने रवि ने जानकारी दी है कि हादसे के बाद वह उनके घायल पिता सतनारायण को लेकर मालवीय स्कूल के पास स्थित अस्पताल में लेकर गए थे, जहां एक्सीडेंट केस देखकर उनका इलाज करने से मना कर दिया गया। उसके बाद वह उन्हें लेकर मिशन चौक के पास स्थित अस्पताल में गए। वहां भी उनका उपचार नहीं हो सका।

उन्हें बताया गया कि सिर में चोट होने के कारण टांके लगाने पड़ेंगे और उनके पास टांके लगाने की सुविधा नहीं है। बाद में पुराना रोहतक रोड स्थित अस्पताल में लेकर गए तो वहां चिकित्सक ऑपरेशन थियेटर में थे। वहां कंपाउंडर ने चैक कर उन्हें गंभीर हालत के चलते दाखिल करने से मना कर दिया। बाद में वह उन्हें औद्योगिक क्षेत्र स्थित अस्पताल में लेकर गए तो उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

 

उप महाधिवक्ता ने हादसे में पिता की मौत होने की शिकायत दी है। उन्होंने कहा है कि सीसीटीवी फुटेज में बाइक सवार टक्कर मारकर भागता दिख रहा है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की गहनता से जांच कर सभी तथ्य जुटाकर आरोपी का पता गिरफ्तार किया जाएगा। -अजमेर सिंह, जांच अधिकारी, गोहाना रोड चौकी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed