फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Man arrested for assaulting salesman and robbing contractor of money

Sonipat News: सेल्समैन पर हमला कर ठेके से रुपये लूटने का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 01 Feb 2026 01:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 01 Feb 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Man arrested for assaulting salesman and robbing contractor of money
सोनीपत। कुंडली थाना पुलिस ने ठेके के सेल्समैन पर हमला करके लूटपाट करने के आरोपी बारोटा में रह रहे बिहार मूल के नीतीश को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश किया गया जहां से आरोपी को एक दिन के रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन

22 जनवरी को टिकरी गांव के मनोज ने कुंडली थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि सुबह जब वह बारोटा बाजार वाले ठेके पर कैश लेने आया तो वह बंद था। सेल्समैन साहब सिंह को काफी आवाज लगाई पर दरवाजा नहीं खुला। साइड के मकान से दीवार फांदकर अंदर घुसा तो देखा कि साहब सिंह के माथे व सिर पर चोटें के निशान थे।
विज्ञापन

पानी के छींटे मारने पर होश में आए साहब सिंह ने बताया था कि तीन लड़के रात करीब साढ़े 11 बजे चोट मारकर 30 हजार रुपये व फोन लेकर पीछे की दीवार से कूद गए। इस बयान पर अभियोग दर्ज करके जांच के दौरान एएसआई वीरेंद्र की टीम ने इस घटना में आरोपी नीतीश को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed