फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Making Gohana a district and getting rid of traffic jams will be priority: Dr. Arvind Sharma

गोहाना को जिला बनवाना और जाम से मुक्ति रहेगी प्राथमिकता : डॉ. अरविंद शर्मा

Sun, 20 Oct 2024 02:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 20 Oct 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
Making Gohana a district and getting rid of traffic jams will be priority: Dr. Arvind Sharma
गोहाना। भाजपा के कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने शनिवार को एक दर्जन से अधिक गांवों में धन्यवादी दौरा कर लोगों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि गोहाना के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ंगे। गोहाना को जिला बनवाना और शहर को जाम से मुक्ति दिलाना प्राथमिकता रहेगी। गोहाना में सभी फाटकों पर रेलवे ओवरब्रिज बनाए जाएंगे। पार्किंग की व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने गांव बड़वासनी से धन्यवादी दौरा शुरू किया। यहां बारहा के प्रधान जसबीर बड़वासनी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद कैबिनेट मंत्री गांव रतनगढ़, करेवड़ी, जुआं, ट्राली, रोलद, सरगथल, कासंडी, कासंडा, खानपुर, गामड़ी, गढ़ी उजाले खां पहुंचे। अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रदेश की जनता ने तीसरी बार बड़े बहुमत से हरियाणा और केंद्र की भाजपा डबल इंजन सरकार की कल्याणकारी नीतियों पर मुहर लगाई है। हरियाणा में भाजपा सरकार ने नौकरियों में खर्ची-पर्ची का अंत किया और गरीब परिवारों के बच्चों को उनकी योग्यता के आधार पर नौकरियां दी हैं। सरकार ने 24 हजार युवाओं को सरकारी नौकरियों में पहले भर्ती करवाने का कार्य कर अपने चुनावी वायदे को पूरा किया। हर क्षेत्र-हर वर्ग की जरूरतों के अनुसार नए निर्णय लाए जाएंगे और पहले से चल रहे कार्यों को नॉन-स्टॉप आगे बढ़ाया जाएगा। धन्यवादी दौरे में डऍ. रीता शर्मा, बलराम कौशिक, अरूण निनानिया व अन्य भाजपा नेता शामिल रहे।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा अपनी पत्नी डॉ. रीटा शर्मा के साथ गांव खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय पहुंचे। यहां कुलपति प्रो. सुदेश सहित ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed