फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Major accident in Sonipat, two youth riding bike died after being hit by private bus

सोनीपत में बड़ा हादसा: निजी बस की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवकों की मौत, गांव रोहट के पास हुई दुर्घटना

Tue, 12 Sep 2023 02:04 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 12 Sep 2023 02:04 PM IST
सार

रोहतक के गांव मोरखेड़ी का रहने वाला शुभम व उसका साथी सांपला का नितेश बुलेट बाइक पर सवार होकर सोनीपत की तरफ आ रहे थे। रास्ते में सहकारी समिति की सवारी बस से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। जिससे वह सड़क पर जा गिरे और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
Major accident in Sonipat, two youth riding bike died after being hit by private bus
सड़क हादसे में मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनीपत में रोहतक-सोनीपत हाईवे पर गांव रोहट स्थित सीएनजी स्टेशन के पास निजी बस (सहकारी समिति) की चपेट में आने से बुलेट बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। युवक रोहतक की तरफ से सोनीपत की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान सोनीपत से रोहतक जा रही बस ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे में युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची सदर थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
मंगलवार दोपहर को रोहतक के गांव मोरखेड़ी का रहने वाला शुभम व उसका साथी सांपला का नितेश बुलेट बाइक पर सवार होकर सोनीपत की तरफ आ रहे थे। जब वह गांव रोहट से आगे सीएनजी स्टेशन के पास पहुंचे तो यहां सडक़ पर हल्के मोड़ के चलते उनके सामने से सहकारी समिति की सवारी बस आ गई। जिससे उन्होंने बचने का प्रयास भी किया, लेकिन बस की टक्कर उनकी बाइक से जा लगी।
विज्ञापन


जिससे वह सड़क पर जा गिरे और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने मामले की सूचना के बाद शवों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक युवकों के परिजनों को मामले की जानकारी देने के साथ ही शवों को नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया गया है। परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

संदिग्ध अवस्था में युवक का शव, चेहरे पर चोट के निशान

सोनीपत के गोहाना में गांव खानपुर कलां-बजाना रोड पर एक युवक का शव का संदिग्ध अवस्था में मिला है। राहगीरों ने शव को देखकर डायल-112 की टीम को अवगत कराया। टीम ने मौके पर पहुंचकर सदर थाना गोहाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। शव पर चोट के निशान मिले हैं। श की पहचान के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार
सदर गोहाना थाना में नियुक्त एएसआई महावीर सिंह ने बताया कि मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि खानपुर कलां-बजाना रोड पर एक युवक का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई। युवक के चेहरे पर चोट के निशान मिले है। शव के पास से रोहतक के गांव बलंभा निवासी नवीन का आधार कार्ड मिला था।

जिस पर पुलिस ने उस पते पर संपर्क किया तो पता लगा की शव नवीन के भाई सोनू का है। पुलिस टीम ने फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम को मौके पर बुलाकर सबूत एकत्रित कराए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए खानपुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भिजवा दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का पता लगा सकेगा। पुलिस हत्या या हादसा को लेकर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed