फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Main market road will be constructed in Sector-15 from one crore, rain water line will be laid from 85 lakhs

सेक्टर-15 में एक करोड़ से होगा मुख्य मार्केट रोड का निर्माण, 85 लाख से बिछेगी रेन वाटर लाइन

Sun, 13 Mar 2022 12:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 12:44 AM IST
विज्ञापन
Main market road will be constructed in Sector-15 from one crore, rain water line will be laid from 85 lakhs
सेक्टर-15 में विकास कार्यों का शिलान्यास करते सांसद रमेश कौशिक। संवाद - फोटो : Sonipat
सांसद रमेश कौशिक ने शनिवार को सेक्टर-15 में मुख्य मार्केट रोड और रेन वाटर (बारिश का पानी) निकासी लाइन बिछाने के कार्य का शिलान्यास किया। नगर निगम की ओर से निर्माण कार्य पर लगभग 1.85 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शहर में विकास कार्यों में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। जनता से किए गए हर वादे को पूरा किया जाएगा। तेजी से सभी विकास कार्य पूरे करवाए जाएंगे। लोगों की हर प्रकार की समस्याओं को दूर करते हुए प्राथमिकता के साथ मांगों को पूरा करवाएंगे। मेयर निखिल मदान ने कहा कि सेक्टर 14-15 डिवाइडर रोड से लेकर सेक्टर 15-16 डिवाइडर रोड तक नगर निगम की ओर एक करोड़ खर्च करके सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसके बाद लोगों को आने-जाने में परेशानी नहीं होगी। वहीं कई वर्ष पुरानी जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए 85 लाख रुपये से रेन वाटर लाइन बिछाई जाएगी। इस दौरान उन्होंने ठेकेदार को समय पर निर्माण कार्य करने के निर्देश दिए। इस दौरान निगमायुक्त धर्मेंद्र सिंह, पार्षद बबीता कौशिक, त्रिभुवन कौशिक, अधीक्षक अभियंता अशोक रावत, कार्यकारी अभियंता हेमंत राव, कनिष्ठ अभियंता विकास, सत्यप्रकाश, राम कामरा, रवि ग्रोवर, अशोक कौशिक, प्रमोद भगत, लोकेश कौशिक, पंकज गोयल, आनंद प्रकाश, भारत दुआ, प्रदीप बजाज, जागृति धाम समिति के अध्यक्ष सरदार मोहन सिंह मनोचा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed