{"_id":"663f9eecd21597b6ad0fd84f","slug":"main-accused-and-shooter-of-sarpanchs-murder-arrested-sonipat-news-c-197-1-snp1003-118135-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सरपंच की हत्या का मुख्य आरोपी और शूटर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सरपंच की हत्या का मुख्य आरोपी और शूटर गिरफ्तार
Sat, 11 May 2024 10:08 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 11 May 2024 10:08 PM IST
विज्ञापन
गोहाना। क्राइम यूनिट टीम ने छिछड़ाना गांव के सरपंच की गोली मारकर हत्या करने के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी छिछड़ाना निवासी साहिल है, जबकि शूटर हिसार जिले के गांव अलीपुर खरड़ निवासी कुलदीप उर्फ भंडर को हिसार से प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। पुलिस ने उन्हें अदालत में पेश करके कुलदीप उर्फ भंडर को चार दिन व साहिल को आठ दिन के रिमांड पर लिया है।
गांव छिछड़ाना के सरपंच राजेश उर्फ राजू (45) की 11 दिसंबर, 2023 की सुबह गांव के खेतों में दो बाइक सवार युवकों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर हत्या कर दी थी। हमलावर सरपंच की लाइसेंसी पिस्तौल को भी साथ ले गए थे। हमलावरों ने गांव में पहुंचकर सरपंच के चचेरे भाई राजू के घर के सामने राजू पर दो-तीन गोली चलाई थी। उसके बाद हमलावर भाग गए और उन्होंने सोशल मीडिया पर हथियारों समेत फोटो अपलोड किए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद सरपंच की हत्या की योजना बनाने में शामिल चार आरोपियों गांव छिछड़ाना निवासी राहुल, शिवम, राजेश व सागर को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने अब दो और आरोपियों कुलदीप उर्फ भंडर व साहिल को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
सीआईए इंचार्पुज गोहाना वीरेंद्र ने बताया कि सरपंच की हत्या के मुख्य आरोपी साहिल को हिसार से गिरफ्तार किया है। उसे एसटीएफ हिसार ने गिरफ्तार किया था। वहीं सरपंच की हत्या करने के शूटर कुलदीप उर्फ भंडर को हिसार से प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ कर रही है।