{"_id":"659ee4df47d92533440078f4","slug":"made-video-call-wearing-acps-dress-extorted-rs-32500-from-asi-sonipat-news-c-197-1-snp1001-12200-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: एसीपी की ड्रेस पहनकर की वीडियो कॉल, एएसआई से ऐंठ लिए साढ़े 32 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: एसीपी की ड्रेस पहनकर की वीडियो कॉल, एएसआई से ऐंठ लिए साढ़े 32 हजार रुपये
Thu, 11 Jan 2024 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 11 Jan 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
राई (सोनीपत)। गांव खेवड़ा के पास स्थित सीआरपीएफ कैंप के एएसआई के पास साइबर थाना का एसीपी (असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस) बनकर कॉल कर साढ़े 32 हजार रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है। एसीपी बनकर कॉल करने वाले ठग ने एएसआई की आपत्तिजनक वीडियो अपने पास होने का भय दिखाया था। रुपये डालने के बाद फिर से 65 हजार रुपये मांगे तो पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव खेवड़ा स्थित सीआरपीएफ कैंप में नियुक्त एएसआई ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि उनके पास 4 जनवरी को कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को दिल्ली पुलिस साइबर सेल रोहिणी का एसीपी बताया था। आरोपी ने उसे धमकी देते हुए कहा कि उसके पास कुछ आपत्तिजनक वीडियो है। उसने गाली-गलौज करते हुए धमकी दी कि वह उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने जा रहे हैं। आरोपी ने उनके पास वीडियो कॉल की। जिसमें वह दिल्ली पुलिस की वर्दी पहने हुए दिखाई दिया। बाद में आरोपी ने धमकी दी कि वह मुकदमा दर्ज कर उसकी कॉपी उनके मुख्यालय में भेज देंगे। जिससे उनकी नौकरी चली जाएगी।
बाद में आरोपी ने वीडियो डिलीट कराने की एवज में साढ़े 32 हजार रुपये की मांग की। उन्होंने वह रुपये भेज दिए। उसके बाद फिर से 65 हजार रुपये की मांग की गई। उन्होंने रुपये देने से मना कर दिय। बाद में फोन काट दिया। उन्होंने फिर से उनसे कुछ पूछा तो आरोपी ने फोन बंद कर दिया। उन्होंने मामले की शिकायत 1930 पर की और बहालगढ़ थाना में लिखित में दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
वर्जन
साइबर ठगी को लेकर लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। किसी के झांसे में नहीं आना चाहिए। सतर्कता से ठगी से बचा जा सकता है। मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, बहालगढ़