फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Low voter turnout complicates equations, candidates' heartbeat increases

Sonipat News: कम मतदान से उलझे समीकरण, प्रत्याशियों की धड़कन बढ़ी

Mon, 03 Mar 2025 02:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 03 Mar 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
Low voter turnout complicates equations, candidates' heartbeat increases
फोटो 41: सोनीपत के गांव बैंयापुर में बूथ पर वोट डालने जाती महिलाएं। संवाद
सोनीपत। नगर निगम उपचुनाव को लेकर प्रत्याशियों के साथ ही दलों के बड़े नेता भी दिन रात मेहनत में जुटे थे। रविवार को मेयर पद के लिए मतदान संपन्न हो गया। हालांकि अबकी बार मतदान के आंकड़ों ने राजनीतिक विश्लेषकों के साथ ही प्रत्याशियों को भी संशय में डाल दिया है। प्रत्याशी अपने हिसाब से गुणा-भाग कर समीकरणों को अपने पक्ष में बता जीत का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन

मेयर पद को लेकर महज नौ माह के लिए हुए उपचुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा के राजीव जैन व कांग्रेस के कमल दिवान के बीच है। मतदान के 28.8 फीसदी आंकड़े पर अपने तर्क देकर प्रत्याशी इसे अपने पक्ष में बता रहे हैं। हालांकि, बेहद कम मतदान ने संशय पैदा कर दिया है। कम मतदान से किसे फायदा या नुकसान होगा इसका पता तो 12 मार्च को लग सकेगा। शहर में वर्तमान में सत्ता पक्ष के विधायक हैं।
विज्ञापन


चुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजीव जैन के साथ विधायक निखिल मदान के अलावा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली, वरिष्ठ नेता ललित बतरा, विधानसभा चुनाव के दौरान दावेदार रहे तरुण देवीदास व योगेश पाल अरोड़ा ने जमकर प्रचार किया था और भाजपा के पक्ष में मतदान की करने अपील की थी। विधानसभा में डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिड्ढा ने भी राजीव जैन के पक्ष में खूब प्रचार किया। वहीं, कांग्रेस के प्रत्याशी कमल दिवान के पंजाबी समुदाय से होने के कारण यह माना जा रहा था कि पंजाबी बहुल शहर में उनके पक्ष में माहौल बन सकता है। कहा जा रहा था कि पंजाबी समुदाय के लोग एकजुट हुए तो कमल को फायदा मिलेगा। अब उन चर्चाओं व समीकरणों को एक तिहाई से भी कम हुए मतदान ने बिगाड़ दिया है। अब केवल बूथ के अनुसार कम-ज्यादा हुए मतदान को अपने पक्ष में बताकर दोनों प्रत्याशियों के समर्थक जीत के दावे कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




बूथ नंबर 222 के मतदाता उत्साह में दिखे, 240 में कम हुआ मतदान

मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह की कमी साफ झलकी। कई मतदान केंद्र पर तो 11 से 20 फीसदी ही मतदाता पोलिंग बूथ तक आए। नगर निगम क्षेत्र का सबसे कम मतदान राठधना के बूथ नंबर 240 नंबर पर महज 11.2 फीसदी हुआ। सबसे अधिक जोश गांव अहमदपुर के बूथ नंबर 222 पर दिखा। बूथ पर 51 फीसदी मतदान हुआ। गांव गढ़ी ब्राह्मणान के 203 से 205 नंबर बूथ तक महज 13 से 15 फीसदी मतदान ही दर्ज किया गया। शंभू दयाल स्कूल के 36 नंबर बूथ पर 18.83 फीसदी मतदान हुआ। इसके अलावा हैप्पी चाइल्ड स्कूल के बूथ पर 15.1 फीसदी व मुरथल के एक बूथ पर 18.1 फीसदी मतदान हुआ। लिटल एंजल स्कूल के बूथ नंबर 127 पर 47 फीसदी से अधिक मतदान हुआ। एसएम हिंदू स्कूल के बूथ पर करीब 42 फीसदी मतदान हुआ। देवडू के दो बूथों पर भी 45 फीसदी के करीब मतदान दर्ज किया गया।

फोटो 41: सोनीपत के गांव बैंयापुर में बूथ पर वोट डालने जाती महिलाएं। संवाद

फोटो 41: सोनीपत के गांव बैंयापुर में बूथ पर वोट डालने जाती महिलाएं। संवाद

फोटो 41: सोनीपत के गांव बैंयापुर में बूथ पर वोट डालने जाती महिलाएं। संवाद

फोटो 41: सोनीपत के गांव बैंयापुर में बूथ पर वोट डालने जाती महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed