फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Lottie brings glory by winning a silver medal in boxing.

Sonipat News: मुक्केबाजी में रजत जीतकर लाैटी गरिमा

Wed, 10 Dec 2025 01:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 10 Dec 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Lottie brings glory by winning a silver medal in boxing.
फोटो 28: सोनीपत के महिला विश्वविद्यालय खानपुर कलां में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में रजत पद
गोहाना। भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय की छात्रा गरिमा ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के 5वें संस्करण की मुक्केबाजी प्रतियोगिता में अपने मुक्के के दम पर रजत पदक जीता। उत्कृष्ट प्रदर्शन को लेकर महिला विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुदेश और कुलसचिव प्रो. शिवालिक यादव ने छात्रा को सम्मानित किया। राजस्थान के भरतपुर में 24 से 5 दिसंबर तक खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का आयोजन किया गया था। गरिमा ने इन खेलों के 5वें संस्करण में मुक्केबाजी के 63 किलो भारवर्ग में अपने मुक्के का दम दिखाते हुए रजत पदक जीता। कुलपति प्रो. सुदेश ने कहा कि यह उपलब्धि पूरे विश्वविद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। हर विद्यार्थी को खेलों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। महिला विवि की खेल निदेशक डॉ. बबीता और डॉ. मुकेश धनखड़ ने भी छात्रा गरिमा की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed