फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   loot, three wheler driver, cash

थ्री-व्हीलर चालक की गर्दन पर सुआ अड़ाकर तेल की पेटी और 600 रुपये लूटे

Wed, 24 Feb 2021 01:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
loot, three wheler driver, cash
सोनीपत। गांव राठधना के पास स्टेडियम के निकट बाइक सवार दो युवकों ने थ्री-व्हीलर चालक की गर्दन पर बर्फ तोड़ने का सुआ अड़ाकर सरसों के तेल की पेटी व 600 रुपये लूट लिए। बाद में युवक फरार हो गए। पुलिस ने थ्री-व्हीलर चालक के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मूलरूप से यूपी के जिला बागपत के गांव खेकड़ा फिलहाल खरखौदा के प्रताप स्कूल के पास रहने वाले अहसान ने पुलिस को बताया कि वह अपने थ्री-व्हीलर में परचून का सामान सप्लाई करता है। वह सोमवार देर शाम को थ्री-व्हीलर में परचून का सामान भरकर सोनीपत से बीसवां मील के लिए चला था। जब वह राठधना के पास स्टेडियम के निकट पहुंचा तो बाइक सवार दो युवकों ने उसे रुकवा लिया। युवकों ने उसे बर्फ तोड़ने का सुआ दिखाकर काबू कर लिया। उन्होंने उसे मारने का डर दिखाकर 600 रुपये व सरसों के तेल की पेटी लूट ली। बाद में वह भाग गए। अहसान ने बताया कि बाइक सवार एक युवक अपने साथी को अंकित के नाम से पुकार रहा था। उनके फरार होने के बाद उसने मामले से सदर थाना पुलिस को अवगत कराया। पुलिस युवकों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed