फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Loot of Rs 38 lakh from cash van: Guard said attacker also got hit by shrapnel, five police teams will find clues

कैश वैन से 38 लाख की लूट : गार्ड बोला हमलावर को भी लगा है छर्रा, पुलिस की पांच टीम लगाएंगी सुराग

Sat, 29 Jun 2024 10:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 29 Jun 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
Loot of Rs 38 lakh from cash van: Guard said attacker also got hit by shrapnel, five police teams will find clues
राई (सोनीपत)। गांव कुंडली स्थित एचडीएफसी बैंक शाखा के गेट पर कैश वैन के सुरक्षा गार्ड को गोली मारकर 38 लाख रुपये लूटने के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सुरक्षा गार्ड ने पुलिस को शिकायत दी है कि उन्होंने भाग रहे बदमाश पर गोली चलाई थी। छर्रा लगने से वह घायल हुआ था। ऐसे में पुलिस अस्पतालों में चिकित्सकों से भी संपर्क कर रही है, जिससे हमलावरों के बारे में सुराग लग सके। इसके लिए कुंडली थाना की दो टीमों के साथ ही सीआईए की तीन टीम गठित की गई हैं।
विज्ञापन


कैश वैन पर सुरक्षा गार्ड उत्तर प्रदेश जिला एटा के गांव हजरतपुर फिलहाल दिल्ली के कडकडड़ूमा निवासी पूर्णमल ने पुलिस को बताया है कि वह एलांज सर्विस कंपनी में काम करते हैं। उनकी कंपनी एचडीएफसी बैंक के कैश का कलेक्शन करती है। वह सोनीपत, दिल्ली के नरेला व अलीपुर से कैश एकत्रित कर रोशनारा रोड तीस हजारी स्थित एचडीएफसी बैंक की चेस्ट में जमा कराने ले जाते हैं। वह शुक्रवार शाम भी कुंडली एचडीएफसी बैंक की शाखा में गए थे। उनके साथ दूसरे गार्ड यूपी जिला मैनपुरी के गांव अंबरपुर पतरा के मुनेश्वर व एक अन्य कर्मी यूपी के सीतापुर के गांव महमूदाबाद निवासी रोहित भी थे। रोहित ही नकदी से भरा संदूक लेकर बैंक से बाहर आए थे। तभी बाइक सवार दो बदमाश मुनेश्वर के पेट में गोली मारकर 38 लाख रुपये लूट ले गए थे। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। कैश वैन में 38 लाख से अलग 3 करोड़ 9 लाख 50 हजार रुपये और थे। गनीमत रही कि बदमाश उस नकदी को नहीं लूट सके।
विज्ञापन


बदमाश को लगा है छर्रा

पूर्णमल का कहना है कि बदमाशों का पीछा कर उन्होंने गोली चलाई थी। जिसका छर्रा भी बदमाश को लगा है। इसका पता लगने के बाद पुलिस अस्पतालों से भी किसी गोली लगने से घायल हुए युवक की जानकारी जुटाने में लगी है। वहीं घायल मुनेश्वर की हालत अभी स्थिर है। उन्हें उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

बैंक में लूट के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है मामले में जांच को पांच टीम लगाई है। इसमें दो कुंडली थाना व तीन सीआईए की है। हर पहलू पर गहनता से जांच कर जल्द मामले का पटाक्षेप किया जाएगा।

मुकेश जाखड़, एसीपी कुंडली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed