{"_id":"874338680987fac1b3f1e2f5eef0234b","slug":"loot-in-lpg-gas-godown-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस गोदाम से लूटे 75 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस गोदाम से लूटे 75 हजार रुपये
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
Updated Sat, 04 Jul 2015 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वजीरपुरा मोड़ स्थित गैस एजेंसी के गोदाम पर तीन बदमाशों ने धावा बोल दिया। उन्होंने बंदूक के बल पर कर्मचारी से 75 हजार लूट लिए और फरार हो गए।
विज्ञापन
जाते समय बदमाश कर्मचारियों को पीटकर कमरे में ही बंद कर गए। कर्मचारियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस गेट के सामने लगे सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाल रही है।
विज्ञापन
गोदाम में कार्यरत कर्मचारी सतीश ने बताया कि वह और उसका कैशियर राजपाल करीब साढ़े चार बजे कैश संभाल रहे थे। उसी समय वहां पर तीन युवक आए।
जिनमें से दो युवक कमरे के अंदर आ गए और एक बाहर खिड़की में खड़ा हो गया। तीनों युवकों ने उनके सामने पिस्तौल लगाकर सारा पैसा देने की बात कही।
जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उन्होंने उनके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया और गल्ले में रखा सारा सामान लेकर फरार हो गए।
सतीश के अनुसार तीनों युवक नकाबपोश थे और वह उनके 70 से 75 हजार रुपये लेकर फरार हुए हैं। इसके अलावा एक मोबाइल भी छीनकर ले गए। कर्मचारियों ने इसकी जानकारी गोदाम मालिक को दी।
विज्ञापन
जिससे गोदाम मालिक ने गोदाम में पहुंचकर दोनों को बाहर निकाला और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया।
डीएसपी विनोद कुमार ने बताया की गैस गोदाम में पिस्तौल के बल पर लूट होने की सूचना मिली थी। जिससे पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने शहर में नाकाबंदी कर दी है। इसके अलावा गोदाम के पास लकड़ी के आरे पर लगे सीसीटीवी फुटेज को भी अपने कब्जे में लिया है, ताकि आरोपियों का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके।