{"_id":"5e9dd0398ebc3ed5993edd62","slug":"lockdown-spo-injurd-by-throwing-stones-at-police-car-sonipat-news-rtk5516578150","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन का उल्लंघन करने से रोका तो महिला थाना प्रभारी की गाड़ी पर फेंका पत्थर, एसपीओ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन का उल्लंघन करने से रोका तो महिला थाना प्रभारी की गाड़ी पर फेंका पत्थर, एसपीओ घायल
विज्ञापन
सोनीपत। शहर की धानक बस्ती में रविवार रात को लॉकडाउन में बाहर घूम रहे युवकों को महिला थाना की टीम ने रोका तो दो युवकों ने पत्थर से हमला कर दिया। पत्थर महिला थाना की गाड़ी में सवार एसपीओ को लगा। जिसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसके साथी की तलाश कर रही है।
रविवार रात को महिला थाना प्रभारी पूनम हुड्डा व एसआई सुदेश की टीम शहर की धानक बस्ती के पास गश्त कर रही थी। एसआई सुदेश की टीम आगे चल रही थी। टीम ने धानक बस्ती के पास दो युवकों को लॉकडाउन में बाहर घूमते हुए देखा। जिस पर टीम ने उन्हें घर जाने को कहा तो इसी दौरान दो युवकों ने एसआई सुदेश की गाड़ी पर पत्थर फेंक दिया। पत्थर गाड़ी के पास खड़े एसपीओ मुकेश को जा लगा। जिससे वह घायल हो गए। बाद में आरोपी पत्थर मारकर भागने लगे। जिस पर महिला थाना प्रभारी पूनम हुड्डा व ओल्ड चौकी पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपनी पहचान धानक बस्ती के रहने वाले भारत के रूप में दी। वहीं साथी ही पहचान विनोद के रूप में दी। पुलिस आरोपी विनोद की तलाश कर रही है। मामले में एसआई सुदेश के बयान पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां उसे जमानत मिल गई।
---
महिला थाना की टीम पर पत्थर फेंकने व एसपीओ को घायल करने के मामले में मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को मौके से पकड़ लिया था। दूसरे की तलाश में दबिश दी जा रही है। उसे भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
-कृष्ण कुमार, ओल्ड चौकी प्रभारी सोनीपत।