फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   lockdown

कुंडली बार्डर पर बिगड़े हालात, दिल्ली की तरफ तीन किलोमीटर तक लगा जाम

Fri, 22 May 2020 08:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 08:21 PM IST
विज्ञापन
lockdown
सोनीपत। लाकडाउन-4 में दी गई छूट के बाद हाईवे पर बढ़ी वाहनों की अधिकता व पुलिस के चेकिंग करने के दौरान लगने वाले समय के चलते दिल्ली की तरफ लंबा जाम लग रहा है। कुंडली बार्डर पर लगे पुलिस के नाके से पहले तीन-चार किलोमीटर तक लग रहे जाम से वाहन चालकों की मुसीबत भी बढ़ गई है। हाईवे पर उतर रही भीड़ देखकर पुलिस को भी मशक्कत करनी पड़ रही हैं। वहीं कोरोना संक्रमण का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। हर रोज कुंडली बार्डर के पास लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन

सरकार ने लाकडाउन-4 के तहत कई तरह की छूट दी है। ऐसे में सड़कों पर भीड़ बढ़ गई है। सबसे अधिक भीड़ हाईवे नंबर एक पर बार्डर पर दिख रही है। यहां दिल्ली से निकली भीड़ रोज पहुंच रही है। जिन लोगों ने परमिशन ली है, उनके साथ फैक्टरी कर्मचारी, व्यापारी, दिल्ली से अन्य जिलों को जाने वाले लोग पहुंच रहे हैं। इधर, सोनीपत पुलिस ने कुंडली में नाका लगा रखा है। जहां से सिर्फ अनुमति वाले वाहनों को ही आने दिया जा रहा है। ऐसे में वाहनों की बढ़ती भीड़ में सभी की अनुमति चेक करने के दौरान समय लग रहा है। जिसके चलते दिल्ली की तरफ तीन से चार किलोमीटर तक का जाम लग रहा है। जीटी रोड पर दूर तक वाहन फंसे रहते। इन्हें निकालने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ रही है। वहीं पुलिस का कहना है कि वाहनों की जांच के बाद ही उन्हें हरियाणा की सीमा में आने दिया जा रहा है। इसके चलते चेकिंग में समय लग रहा और वाहनों की संख्या अधिक होने से भीड़ लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed