फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Lockdawn: The worker was hit by bike, dead

लॉकडाउन में घर लौट रहे मजदूर को बाइक सवार ने टक्कर मारी, मौत

Sun, 29 Mar 2020 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Lockdawn: The worker was hit by bike, dead
गोहाना। लॉकडाउन के चलते पैदल ही सोनीपत की तरफ जा रहे मजदूर को गांव बड़ौता के निकट बाइक चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में मजदूर की मौत हो गई। बाइक सवार मौके से फरार हो गया। सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में संभल जिले में गांव करेला का संजीव अपने भाई प्रमोद और मामा गांव मोजपुर निवासी मुनीष कुमार के साथ रोहतक जिले के गांव लाखनमाजरा में दिहाड़ी करने आया था। देशभर में लॉकडाउन होने के चलते काम बंद हो गया था। वाहन नहीं मिलने पर शनिवार को तीनों पैदल ही अपने गांव के लिए चल पड़े। शनिवार देर शाम जब वह गोहाना-सोनीपत मार्ग स्थित गांव बड़ौता के निकट पहुंचे तो पीछे से एक बाइक सवार ने मुनीष को टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर लगते ही मुनीष सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। एम्बुलेंस से मुनीष को गांव खानपुर कलां स्थित बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल से चालक बाइक लेकर फरार हो गया था, लेकिन संजीव ने बाइक का नंबर नोट कर लिया था। संजीव की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके बाइक सवार की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed