फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   lock down

सील इलाकों की ड्रोन से निगरानी, पांच कंटेनमेंट जोन तो कई गांव बफर जोन घोषित

Thu, 23 Apr 2020 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
lock down
शहर की ड्रोन से कराई गई तस्वीर, लॉकडाउन के चलते ड्रोन से निगरानी की जा रही है। - फोटो : Sonipat
सोनीपत। जिले में लगातार कोरोना के कई केस मिलने के बाद पुलिस व प्रशासन सख्त हो गया है। पुलिस ने अब लॉकडाउन तोड़ने वालों पर आसमान से निगरानी शुरू कर दी है। शहर में जिन मोहल्लों व गलियों में पुलिस की गाड़ियां नहीं पहुंच सकती हैं और जिन जगहों को सील किया गया है, उन जगहों पर निगरानी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है। घर से निकलते ही पुलिस उनको फोटो देखकर कार्रवाई करेगी, तो पहले दिन कई वाहनों के नंबर भी ड्रोन के सहारे पुलिस ने लिए हैं, जिससे उनपर कार्रवाई कर सके। वहीं प्रशासन ने चार कोरोना पॉजिटिव मिलने वाली जगहों पर पांच कंटेनमेंट जोन तो शहर समेत कई गांव के 400 से ज्यादा बफर जोन घोषित किए हैं।
विज्ञापन

शहर में मिशन रोड पर तीर्थ मार्केट में मां-बेटा व पड़ोस में रहने वाले पारिवारिक युवक कोरोना पॉजिटिव मिले थे। इनके अलावा महलाना रोड पर सरस्वती विहार पर रहने वाली जिला पार्षद की पुत्रवधु नर्सिंग ऑफिसर भी कोरोना पॉजिटिव मिली थी। जिससे प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की परेशानी बढ़ गई और इन जगहों से कोरोना संक्रमण रोकने के लिए सभी जगहों को सील कर दिया गया। तीर्थ मार्केट की सभी 9 गलियों को बल्लियां लगाकर सील किया गया तो सरस्वती विहार की भी सभी गलियां सील की गई है। इन सील जगहों के अलावा जिन मोहल्लों व गलियों में पुलिस की गाड़ियां नहीं पहुंच सकती हैं, वहां अब ड्रोन के सहारे ऊपर से निगरानी की जाएगी। इसके साथ ही शहर की उन सड़कों व जगहों पर भी ड्रोन से निगरानी शुरू कर दी गई है, जहां लोगों के लॉकडाउन का पालन नहीं करने की शिकायत मिल रही थी। पुलिस ने वीरवार को तीर्थ मार्केट के आसपास, सरस्वती कॉलोनी, पटेलनगर, जीवननगर समेत अन्य कई जगहों पर ड्रोन से निगरानी रखी और ड्रोन से फोटो लेकर ऐसे वाहनों की पहचान की गई जो लॉकडाउन में बाहर सड़कों पर दिखाई दिए। उन वाहनों के नंबरों के आधार पर कार्रवाई करने की तैयारी हो रही है। इसके साथ ही ड्रोन से एक गली में कई युवक दिखाई दिए तो उनसे पूछताछ की गई। इसके लिए एक टीम को लगाया गया है।
विज्ञापन

--
पुलिस ने मार्च निकाला, डीएसपी ने कहा बाहर निकलने पर जान का खतरा
शहर में कई जगह पुलिस ने मार्च किया। जिनमें पटेलनगर, जीवननगर के साथ ही एटलस रोड पर ज्यादा फोकस रहा। वहां पर पुलिस ने मार्च निकालने के साथ ही माइक से लोगों को समझाया। डीएसपी जितेंद्र कुमार ने कहा कि घरों से बाहर निकलने पर उनकी जिंदगी को खतरा है। घर से बाहर आते ही वह कोरोना के संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं। इस बीमारी का कोई उपचार नहीं है और ऐसे में में जरूरी है कि घरों के अंदर ही रहे। इसके साथ ही चेतावनी दी गई कि कोई बाहर निकलता है तो उसपर पुलिस कार्रवाई करेगी। डीएसपी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह खुद के साथ ही अपने आसपास के लोगों को भी घरों के अंदर रहने को प्रेरित करें। यदि किसी व्यक्ति को खाना, राशन, दूध या दवाई मिलने में परेशानी हो रही है तो वह पुलिस से सहायता ले सकता है। इसके साथ ही वाहनों का रिकार्ड रखा जा रहा है और इससे बार-बार घूमने वाले वाहन पकड़ में आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पांच कंटेनमेंट जोन तो शहर समेत कई गांव बफर जोन घोषित, बल्लियों से सील
जिन जगहों पर बुधवार को कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं, उन एपीसेंटर के पांच कंटेनमेंट जोन तो शहर समेत कई गांव को बफर जोन घोषित किया गया है। डीसी डॉ. अंशज सिंह ने बताया कि तीन कोरोना पाॅिजटिव रोहतक रोड व मिशन रोड पर तीर्थ मार्केट में मिले। जिसके कंटेनमेंट जोन में गांधी मार्केट, तीर्थ मार्केट, मिशन चौक से अग्रवाल भवन चौक, अग्रवाल चौक से टीकाराम कालेज व मिशन चौक के आस-पास के सभी आवागमन वाली जगह को रखा गया है और इन सभी को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। इसके अलावा एक पॉजिटिव केस सरस्वती विहार में मिला था, जिसके कंटेनमेंट जोन में सरस्वती विहार, महलाना रोड को रखा गया है और इनके भी आवागमन की सभी जगहों को बल्लियां लगाकर सील कर दिया गया है। वहीं इन दोनों के बफर जोन में पूरा शहर व आसपास के कई गांव शामिल किए गए है। इन जगहों के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए है जो सुबह 8 से शाम 8 व शाम 8 से सुबह 8 बजे तक दो शिफ्ट में ड्यूटी करेंगे। तीर्थ मार्केट वाली जगह पर रमेश पुनिया महाप्रबंधक सहकारी समिति, अशोक एसओ जोनल टैक्स ऑफिसर नगर निगम तो सरस्वती विहार के क्षेत्र में नफे सिंह, सहायक उप आबकारी एवं कराधान विभाग व धर्मपाल एपीओ बाल भवन को लगाया गया है।

---
कोरोना संक्रमण फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन लागू किया गया है, लेकिन उसके बावजूद भी लोग घरों से बाहर निकल रहे है। ऐसे लोगों की पहचान करके कार्रवाई करने के लिए ड्रोन का सहारा लिया जा रहा है और उससे ही निगरानी रखी जाएगी। ड्रोन से हर जगह निगरानी रखी जा रही है और वाहनों व लोगों की पहचान करके कार्रवाई की जाएगी। जितेंद्र सिंह, डीएसपी सिटी

ड्रोन से तीर्थ मार्केट व आसपास की जगह को देखते डीएसपी डा. रविंद्र कुमार

ड्रोन से तीर्थ मार्केट व आसपास की जगह को देखते डीएसपी डा. रविंद्र कुमार- फोटो : Sonipat

ओल्ड रोहतक रोड पर ड्रोन को उड़वाती पुलिस

ओल्ड रोहतक रोड पर ड्रोन को उड़वाती पुलिस- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed