फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   lock down

सब्जी मंडी में ऑड-इवन नंबर से खुलेंगी दुकानें, पुलिस ने किए गए पुख्ता प्रबंध

Thu, 23 Apr 2020 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
lock down
सोनीपत की नई सब्जी मंडी में निरीक्षण करने पहुंचे डीएसपी सिटी डा.रवींद्र कुमार व अन्य। - फोटो : Sonipat
सोनीपत। शहर में सब्जी विक्रेता के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद प्रशासन ने पुरानी सब्जी मंडी को सील कर दिया था। जिसके चलते लोगों को सब्जी के लिए दिक्कत आ रही थी। अब नई सब्जी मंडी में सब्जी विक्रेताओं को स्थान दिया गया है। साथ ही मंडी में सब्जी की दुकान ऑड-इवन नंबर से खोलने का फैसला लिया गया है। साथ ही सब्जी मंडी में आने वाले रेहड़ी संचालक भी अपने अनुमति पास पर दिए गए ऑड-इवन नंबर के अनुसार ही सब्जी लेने आएंगे। इसके लिए डीएसपी सिटी ने निरीक्षण करने के साथ ही सुरक्षा के प्रबंधों को भी बेहतर करने के लिए निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सब्जी सील किए जाने के बाद से नई सब्जी मंडी में खरीद शुरू नहीं हो सकी है। अब प्रशासन ने नई सब्जी मंडी में खरीद शुरू कराने का निर्णय लिया है। नई सब्जी मंडी में एहतियात व सुरक्षा को लेकर डीएसपी सिटी डॉ.रवींद्र कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई की गई है। डीएसपी ने नई मंडी का निरीक्षण कर वहां सुरक्षा के सभी कदम उठाने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि सब्जी मंडी में ऑड-इवन के अनुसार दुकान खुल सकेंगी। पुरानी मंडी में 50 दुकानदारों के मुकाबले नई मंडी में महज 30 दुकानदारों को सब्जी बेचने की अनुमति दी गई है। इसमें से भी एक दिन में 15 दुकान ही खुल सकेंगी। वीरवार से विधिवत शुरू हो रही मंडी में पहले दिन ऑड नंबर की 15 दिन खोली जाएंगी। उसके अगले दिन ईवन नंबर की 15 दुकानें खुल सकेंगी। जिससे मंडी में भीड़ नहीं हो सकेगी। साथ ही दुकानों के बाहर सोशल डिस्टेंस का पूरा ध्यान रखने का निर्देश दिया है। इसके लिए घेरे लगाकर स्थान चिन्हित किए जाएंगे। वहीं वाहनों के लिए भी अलग से घेरे लगाकर स्थान निश्चित होंगे। वेंडर भी ऑड-इवन के अनुसार आएंगे
विज्ञापन

इसके साथ ही मंडी में सब्जी लेने वाले करीब 500 वेंडर भी ऑड-इवन नंबर के अनुसार मंडी में आएंगे। जिस दिन ऑड नंबर की दुकान खुलेंगी उस दिन ऑड नंबर वाले सब्जी विक्रेता ही मंडी में सब्जी लेने आएंगे। वहीं इसी तरह ईवन नंबर की दुकानों पर ईवन नंबर पास वाले वेंडर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
नई सब्जी मंडी को शुरू किया गया है। यहां पर सिर्फ ऑड-इवन नंबर के आधार पर दुकान खुलेंगी और इसी आधार पर सब्जी विके्रता आकर सब्जी लेकर जाएंगे। सुरक्षा को लेकर पुलिस के सभी प्रबंध रहेंगे। साथ ही सोशल डिस्टेंस का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
डॉ.रवींद्र कुमार, डीएसपी सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed