{"_id":"5dc5683a8ebc3e5b330af402","slug":"loan-tennis-panjab-university-of-team-final-reached-sonipat-news-rtk5265668114","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर क्षेत्रीय लॉन टेनिस के पुरुष व महिला वर्ग की पंजाब विवि की टीम फाइनल में पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तर क्षेत्रीय लॉन टेनिस के पुरुष व महिला वर्ग की पंजाब विवि की टीम फाइनल में पहुंची
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। मुरथल विवि में उत्तर क्षेत्रीय अंतर विवि लॉन टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। पुरुष व महिला वर्ग प्रतिस्पर्धा में पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ की टीम ने फाइनल में पहुंच गई है। प्रतिस्पर्धा के फाइनल मैच शनिवार को खेले जाएंगे।
प्रतियोगिता के चौथे दिन महिला एवं पुरुष वर्ग के अंतर्गत विभिन्न मुकाबले कराए गए। खेल निदेशक डॉ. बीरेंद्र सिंह हुड्डा ने बताया कि पुरुष वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जेएमआई की टीम ने एमडीयूए रोहतक की टीम को 3-1 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। दूसरे क्वार्टर फाइनल में पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ की टीम ने बीआर विश्वविद्यालय पटियाला की टीम को 3-1 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। तीसरे क्वार्टर फाइनल में दिल्ली विश्वविद्यालय की टीम ने पंजाब विश्वविद्यालय पटियाला की टीम को 3-1 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। चौथे क्वार्टर फाइनल में जीएनडीयू की टीम ने पीएसएसयू की टीम को 3-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
पुरुष प्रतिस्पर्धा के सेमीफाइनल मुकाबले में पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ की टीम ने जीएनडीयू अमृतसर की टीम को 3-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं महिला प्रतिस्पर्धा में पंजाब विश्वविद्यालयए चंडीगढ़ की टीम ने पीयू पटियाला की टीम को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। इस दौरान एआईयू की ऑब्जर्वर प्रो. शालिनी मल्होत्रा, खेल निदेशक डॉ. बिरेंद्र सिंह हुड्डा, प्रो. सुरेंद्र सिंह दहिया, प्रो. सुखदीप सिंह, डॉ. पवन दहिया, डॉ. राकेश मलिक, बीरबल वडेरा, निखिल हुड्डा, विक्की बजाड़, श्रवण, भूपेंद्र आदि मौजूद रहे।