{"_id":"6596e91af26b38b7c508406b","slug":"load-on-transformer-increases-with-cold-now-campaign-to-catch-electricity-theft-will-start-sonipat-news-c-197-1-snp1003-11883-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: ठंड के साथ बढ़ा ट्रांसफार्मर पर लोड, अब चलेगा बिजली चोरी पकड़ने का अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: ठंड के साथ बढ़ा ट्रांसफार्मर पर लोड, अब चलेगा बिजली चोरी पकड़ने का अभियान
Thu, 04 Jan 2024 10:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 04 Jan 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। ठंड बढ़ने के साथ ट्रांसफार्मर पर लोड बढ़ने लगा है। बिजली चोरी रोकने के लिए अधिक लोड वाले ट्रांसफार्मर चिह्नित किए गए हैं। अब बिजली निगम चिह्नित स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाएगा। इसके लिए कार्यकारी अभियंता ने एसडीओ स्तर पर तीन टीमें गठित की हैं। ये टीमें बिजली चोरी करने वालों पर शिकंजा कसेंगी। साथ ही बिजली कनेक्शन काटते हुए उन पर जुर्माना भी किया जाएगा।
सर्दी के मौसम में उपभोक्ता रॉड, हीटर, गीजर का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। इससे बिजली की खपत ज्यादा होती है और लाइन पर लोड बढ़ जाता है। इससे निगम को घाटा भी झेलना पड़ता है। बिजली चोरी करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए बिजली निगम सख्त हो गया है। सुबह-शाम के समय ज्यादा मात्रा में बिजली की चोरी होती है। लोग मीटर की ओर जाने वाली तार समेत पास से गुजरती लाइन से भी सीधे कुंडी लगाकर चोरी कर रहे है। बिजली निगम की ओर से छापा डालने की कार्रवाई की जाएगी। पकड़े जाने पर बिजली कनेक्शन काटे जाएंगे और बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ जुर्माना किया जाएगा।
वर्जन
सर्दी के समय कुछ उपभोक्ता सीधे कुंडी डालकर बिजली चोरी करते हैं। ऐसे उपभोक्ताओं को पकड़ने के लिए सुबह के समय छापामार कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए तीन टीमों का गठन कर दिया गया है।-राज सिंह, कार्यकारी अभियंता, बिजली निगम।