फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Liquor, hashish bullets and packets of cards thrown in jail

जेल में शराब, चरस की गोलियां और ताश की गड्डी फेंकी

Sun, 17 Jan 2021 12:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
Liquor, hashish bullets and packets of cards thrown in jail
सोनीपत। जिला कारागार में पैकेट बनाकर शराब, चरस की गोली और ताश की गड्डी फेंकने का मामला सामने आया है। पैकेट कारागार में फेंकते ही वार्डर ने आवाज सुनी और उसे बरामद कर अधिकारियों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले में जेल उप अधीक्षक के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस पता लगाएगी कि शराब, मादक पदार्थ और ताश किस कैदी या बंदी तक पहुंचाने के लिए फेंकी गई थी। जेल उप अधीक्षक ने कोर्ट कॉम्प्लेक्स चौकी पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात साढ़े 12 बजे बुर्ज नंबर एक पर वार्डर सतीश तैनात थे। उन्होंने गश्त कर रहे राजेश को बताया कि उसे कुछ अंदर फेंके जाने की आवाज सुनाई दी है। जिस पर सहायक अधीक्षक राधेश्याम को अवगत कराया गया। जांच करने पर शीतल पेय पदार्थ की बोतल मिली। जिसमें शराब भरी थी और उसके साथ टेप से ताश की गड्डी और चरस की गोलियां बंधी थी। चरस 10 ग्राम मिली। जिस पर उच्च अधिकारियों ने मामले की शिकायत कोर्ट कॉम्प्लेक्स चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के बाद शराब, चरस व ताश की गड्डी को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने फिलहाल अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed